Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेश प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

by Tejas Khabar
प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के बहरिया क्षेत्र में प्रेमी युगल का शव मंगलवार सुबह पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बहरिया थाना क्षेत्र के तुलापुरवन स्थित मनसैता नदी के पास जंगलों में प्रेमी युगल का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। युवक की शिनाख्त नवाबगंज के घाटमपुर निवासी भागीरथी यादव (27) के रूप में की गयी है जबकि किशोरी भी इसी गांव की थी और उसकी उम्र करीब 17 वर्ष थी।

यह भी देखें : गोर्वधन पूजा व बाल लीलाओं का वर्णन सुन श्रोता हुए भावविभोर

उन्होंने बताया कि दोनो पिछले शुक्रवार से घर से गायब थे। किशोरी एक सप्ताह पहले धनबलपुर गांव अपने बुआ के घर आई थी। किशोरी भी शुक्रवार की रात से गायब थी। उसके फूफा ने आस-पास किशोरी की खोजबीन की। उसके नहीं मिलने पर बहरिया थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि मंगलवार की सुबह मनसैता नदी के पास जंगल में दोनों के शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटके मिले।
उन्होंने बताया कि दोनो के बीच प्रेम पसंग का मामला था। एक बार पहले दोनो घर से भाग चुके हैं। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ नवाबगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था।

You may also like

Leave a Comment