तेजस ख़बर

1877 में विश्व के सामने आया था पहला फोनोग्राफ, आजादी के बाद जारी हुए पहले डाक टिकट की कीमत थी साढ़े तीन आने

1877 में विश्व के सामने आया था पहला फोनोग्राफ
1877 में विश्व के सामने आया था पहला फोनोग्राफ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

दिल्ली के शासक सिकंदर लोधी द्वितीय का निधन 1517 में।

कवि और स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म 1872 में।

प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने 1877 में विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।

प्रिंस ऑफ वेल्स (जो बाद में किंग एडवर्ड अष्टम कहलाए)1921 में बम्बई पहुंचे और इंडियन नेशनल कांग्रेस ने देश भर में हड़ताल की।

हिंदी के प्रमुख यशस्वी कथाकार ज्ञानरंजन का जन्म 1931 में।

स्वतंत्रता के बाद 1947 में साढ़े तीन आने कीमत का प्रथम भारतीय डाक टिकट ‘जय हिन्द’ जारी किया गया।

भारत-चीन सीमा विवाद में चीन ने 1962 में संघर्ष विराम की घोषणा की।

यह भी देखें : आज के ही दिन जारी हुआ था माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0, द्वितीय विश्व युद्ध की हुई थी समाप्ति

केरल के थुंबा क्षेत्र से 1963 में पहला रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत।

भारतीय भौतिक विज्ञानी सी वी रमन का निधन 1970 में।

चीन ने 1999 में अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझू’ का प्रक्षेपण किया।

भारत और चीन ने 2006 में नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।

पैप्सिको की चैयरमैन इंदिरा नूई को 2007 में अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।

महिन्दा राजपक्षे ने 2019 में तीसरी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

स्वीडन की 16 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष के लिए 2019 में अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित।

यह भी देखें : अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं कल्पना चावला, कर्णम मल्लेश्वरी ने बनाया था विश्व कीर्तिमान

Exit mobile version