तेजस ख़बर

ज्यादातर दुखद घटनाओं के लिए इतिहास में दर्ज 23 नवंबर, भारत में हुआ था पहला राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन

भारत में हुआ था पहला राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन
भारत में हुआ था पहला राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन

विश्व एवं भारतीय इतिहास में 23 नवंबर की तमाम ऐतिहासिक घटनाएं दर्ज हैं। हालांकि इनमें ज्यादातर दुखद हादसे हैं। आइए एक नजर डालते हैं प्रमुख घटनाक्रमों पर।

कोलिन कैंपबेल की अगुवाई में अंग्रेजों ने 1857 में लखनऊ को क्रांतिकारियों के कब्जे से मुक्त कराया।

आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का जन्म 1926 में।

फोटो पत्रकारिता में एक अलग पहचान रखने वाली पत्रिका लाइफ का पहला अंक 1936 में प्रकाशित।

देश के जाने माने वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन 1937 में।

वर्ष 1946 मेंबंदरगाह शहर हेइफोंग पर फ्रांस के नौसैनिक हमले में वियतनाम के 6000 नागरिकों की मौत।

यह भी देखें : अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ने वाली रानी लक्ष्‍मीबाई की सेना की मुख्‍य सदस्‍य झलकारी बाई का जन्‍म, भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई का जन्‍म हुआ

इटली में 1980 में आए भीषण भूकंप से 2600 लोगों की मौत।

भारत में पहले राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन1983 में,यह सम्मेलन राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया।

ब्रिटेन के प्रसिद्ध लेखक रोल्ड डॉल का इंग्लैंड के आक्सफर्ड में 1990 में निधन,डॉल को बच्चों के लिए अद्भुत साहित्य सृजन के लिए जाना जाता है।

1996- इथियोपियाई एयरलाइंस के अदीस अबाबा से नौरोबी जा रहे बोइंग 767 विमान का अपहरण 1996 में ,ईंधन कम होने के कारण विमान हिंद महासागर में गिरा।

वर्ष 2001 में इस्राइल के एक हेलीकाप्टर ने पश्चिमी किनारे में एक वाहन पर दो मिसाइल दागकर इस्लामी कट्टरपंथी संगठन हमास के प्रमुख सदस्य महमूद अबु हनौद को मार गिराया।

नाइजीरिया में वर्ष 2002 में होने वाली विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को वहां की बजाय लंदन में आयोजित करने का फैसला किया गया।

भारत के जाने माने वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन 1937 में।

यह भी देखें : 1877 में विश्व के सामने आया था पहला फोनोग्राफ, आजादी के बाद जारी हुए पहले डाक टिकट की कीमत थी साढ़े तीन आने

Exit mobile version