तेजस ख़बर

रामलीला में ताड़का वध लीला का हुआ मंचन

रामलीला में ताड़का वध लीला का हुआ मंचन

रामलीला में ताड़का वध लीला का हुआ मंचन

फफूंद। नगर में स्थित प्राचीन रामलीला मैदान में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार की रात्रि को तड़का वध लीला का मंचन किया गया। भगवान श्री राम के हाथों तड़का का वध होते ही पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। पंडाल में तड़का वध लीला को देखने के लिए रामलीला पंडाल में भक्तो की भारी भीड़ रही।नगर में स्थित प्राचीन रामलीला मैदान में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव में तड़का वध लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षक एवं समाजसेवी शिवम चौबे ने फीता काटकर और श्री राम दरबार की आरती उतार कर लीला का शुभारंभ किया ।

यह भी देखें : कोविड टीकाकरण कार्यक्रम शुरू

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर की ऐतहासिक रामलीला अपना 152 वां गौरवशाली वर्ष मना रहा है। नगर की श्री रामलीला आस पास के क्षेत्रो में प्रसिध्द है। ऐतहासिक रामलीला महोत्सव कराने के लिए रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व कमेटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं। शुरू हुई लीला में तड़का वध मंचन में दिखाया गया वन में असुरों के अत्याचार से परेशान महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगने जाते हैं। राजा दशरथ बहुत अनमने ढंग से राम-लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेजते है।गुुरु के साथ जंगल जाते समय राम अहिल्या का उद्धार करते हैं। रामलीला का यह मंचन देख भक्त भाव विभोर हो गए।

यह भी देखें : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी हुई सम्पन्न

राम-लक्ष्मण वन में असुरों का संहार करते हैं और ताड़का को मारकर महर्षि के यज्ञ की रक्षा करते हैं।ताड़का वध होते ही पंडाल में उपस्थित भक्त प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते हैं जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है ।रामलीला समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्र पोरवाल(बब्बू दादा) ने आये हुये सभी भक्तो व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस मौक़े पर अन्नी त्रिपाठी,प्रमोद तिवारी,अनुराग तिवारी,अवधेश दुवे,राजू पांडये,नितिन तिवारी, श्यामू,रानू , हिमांशु, दीपक,मुदित,प्रखर,शिवा,प्रियम,आशीष,अश्विनी पांडेय ठेकेदार सहित आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखें : कोविड टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ

Exit mobile version