Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में सपा का‌ सफाया , भाजपा और हुई मजबूत

निकाय चुनाव में सपा का‌ सफाया , भाजपा और हुई मजबूत

by Tejas Khabar
निकाय चुनाव में सपा का‌ सफाया , भाजपा और हुई मजबूत

फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नगर निकाय के चुनाव परिणाम में समाजवादी पार्टी(सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशियों की करारी हार से पार्टी कार्यकर्ताओं में हताशा व्याप्त है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों की सभी निकायों पर जीत से भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है । फिरोजाबाद नगर निगम मेयर पद सहित सभी नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है तो वहीं समाजवादी पार्टी और वहूजन समाजवादी पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

यह भी देखें : निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद अखिलेश पहुंचे मैनपुरी

फिरोजाबाद नगर निगम मेयर पद पर भाजपा की कामिनी राठौर ने सपा प्रत्याशी मसरूर फातिमा को हराकर भाजपा की सीट को बरकरार रखा है। शिकोहाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की रानी गुप्ता ने सपा की मुमताज वेगम को हराकर सपा से यह सीट छीन कर भाजपा के खाते में शामिल की गई है। सिरसागंज नगर पालिका अध्यक्ष पद पर रंजना सिंह ने जीत हासिल कर सपा की सरोज शर्मा को‌ हराया है। टूंडला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी ‌दीपक राजोरिया ‌को भाजपा के ही बागी‌ प्रत्याशी भंवर सिंह ने हराया है। जसराना नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के राजीव गुप्ता ने सपा के कुंवर पाल को हराकर सपा से यह सीट छीन ली गई है।

यह भी देखें : पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गये सिपाही के हत्यारोपी

एका नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की माया देवी सागर ने सपा की रेखा देवी को‌ हराकर दूसरी वार जीत हासिल कर भाजपा का परचम फहराया गया है। नवसृजित नगर पंचायत मक्खनपुर पर पहली बार हुए चुनाव में भाजपा की‌ गीता देवी दिवाकर ने सपा के संतोष कुमार को हराकर भाजपा के लिये नया खाता खोलने की अच्छी शुरुआत की गई है। निकाय चुनाव परिणाम में सपा के कब्जे की एक शिकोहाबाद नगर पालिका और जसराना तथा फरिहा न्याय पंचायत को भी भाजपा ने जीत कर सपा का सफाया करने ‌का‌ काम किया गया है। वहीं वसपा भी‌ खाता खोलने में नाकाम रही है। फिरोजाबाद जिले को समाजवादी पार्टी का‌ गढ़ माना जाता थ किंतु बदलते राजनीतिक समीकरण ने सपा को बराबर कमजोर करने‌ का काम किया गया है। गिरते जनाधार से सपा‌ कार्यकर्ताओं में हताशा नजर आ रही है।

You may also like

Leave a Comment