तेजस ख़बर

जिले में उत्साह पूर्वक मनाया गया सपा मुखिया अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन

जिले में उत्साह पूर्वक मनाया गया सपा मुखिया अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन

जिले में उत्साह पूर्वक मनाया गया सपा मुखिया अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन

बमुरीपुर कॉलेज में भी मनाया गया सपा सुप्रीमो का जन्मदिन

औरैया। सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 52 वां जन्मदिन केक काटकर एवं इसके बाद पीडीए वृक्षारोपण कर बड़ी धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इसी प्रकार से विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बमुरीपुर स्थित कॉलेज में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में पीडीए पौधा रोपण भी किया गया। पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि 7 जुलाई तक ऐसे ही बराबर गांव-गांव पौधारोपण किया जायेगा।

यह भी देखें : स्कूल चलों अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने बिरिया में लिया भाग

बिधूना विधायिका रेखा वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के हर लगनशील कार्यकर्ता की वजह से समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनके उभरी है। इस मौके पर प्रमुख रूप से ओम प्रकाश ओझा, श्याम बाबू यादव, रानू पालीवाल, ध्यानचंद यादव, खुशी राम निषाद, शिवसिंह पाल, अनवर यादव, अनिल पाल, सुभाष यादव, पूतन यादव फौजी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष रश्मि यादव, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष ध्रुव यादव, अनिल तिवारी, अजय यादव बमरीपुर, सोनू गौतम, गौरव यादव, विनय यादव पतरे एवं मीडिया प्रभारी शोभित यादव हीरू सहित एक सैकड़ा कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी देखें : सीएचसी दिबियापुर में चेयरमैन ने संचारी रोग नियंत्रण व डायरिया रोको अभियान का किया शुभारंभ

इसी तरह से श्री गोपाल कृष्ण इंटर कॉलेज बमुरीपुर में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन मनाया गया। इसके साथ ही पीडीए के विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अनुज यादव, कॉलेज के प्रधानाचार्य आशुतोष यादव, देव राजपूत, जयपाल सिंह गौर, ताजी पाल, अजब सिंह, नेहा, नीतू के अलावा विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरित कर एक-दूसरे का मुंह मीठा भी कराया गया।

Exit mobile version