तेजस ख़बर

जॉन-अर्जुन की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का गाना ‘दिल’ रिलीज

जॉन-अर्जुन की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का गाना ‘दिल’ रिलीज

जॉन-अर्जुन की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का गाना ‘दिल’ रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर स्टारर एक विलेन रिटर्न्स का गाना ‘दिल’ रिलीज कर दिया गया है। एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिका निभायी है। इस फिल्म का गाना गलियां रिटर्न्स हाल ही रिलीज किया गया है। अब इस फिल्म का दूसरा गाना, ‘दिल’ भी रिलीज कर दिया गया है। गाने की शुरुआत होती है, अर्जुन कपूर से जो फ्लैशबैक में तारा सुतारिया के साथ अपने खूबसूरत पलों को याद करते हुए दिखाई देते हैं।

यह भी देखें : अमिताभ बच्चन ने रिलीज किया पोन्नियन सेलवन पार्ट 1 का हिंदी टीजर

वही जॉन अब्राहम दिशा पाटनी के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद कर टूट जाते हैं। लेकिन गाने का अंत होते-होते अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम दोनों की ही आंखों में अपने पार्टनर को खोने के बाद बदले की आग सुलगती हुई दिखाई देती हैं। इस गाने को राघव चैतन्य ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गाने की कम्पोजीशन कौशिक और गुड्डू ने तैयार की है ,वही इस गाने के लिरिक्स कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को एकता कपूर को बालाजी मोशन पिक्चर, टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहा है।

यह भी देखें : मानुषी छिल्लर ने साइन की तीसरी फिल्म

यह भी देखें : कृ़ति सैनन ने एक्सरसाइज वीडियो शेयर किया

यह भी देखें : कार्तिक आर्यन यूरोप में मना रहे छुट्टियां

Exit mobile version