Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया ग्राम प्रधान की हत्या से जिले में फैली सनसनी

ग्राम प्रधान की हत्या से जिले में फैली सनसनी

by Tejas Khabar
ग्राम प्रधान की हत्या से जिले में फैली सनसनी
  • ग्राम पंचायत शहवदिया में प्रधान की धारदार हथियार से की गई हत्या
  • गांव में आला अधिकारियों सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मुस्तैद रहा

औरैया। बुधवार की देर शाम शहवदिया निवासी ग्राम प्रधान लगभग 36 वर्षीय रमाकांत दोहरे पुत्र लालाराम की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या किए जाने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा देते हुए बताया गया कि ग्राम प्रधान मिलनसार शख्सियत के धनी थे, इसके साथ ही वह मृदुभाषी भी थे। उनका कभी किसी से विवाद भी नहीं हुआ और ना ही वह किसी को असंतुष्ट करते थे। उनकी किसी से रंजिश भी समझ में नहीं आ रही है। इसके बावजूद उनकी हत्या होना बहुत ही निंदनीय और दुःखद है।

यह भी देखें : अपर जिलाधिकारी ने गोद लिए गए तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं परखी

ग्रामीणों ने बताया कि वह औरैया से वापस अपने गांव घर पर पहुंचे। इसके बाद वह दिशा मैदान के लिए तालाब की ओर गए हुए थे, उसी समय घात लगाये हमलावरों ने फरसा/चाकू आदि किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। बताया गया कि भारी मात्रा में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद रहा। गांव छावनी बना हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर एवं कोतवाल पंकज मिश्रा आदि घटनास्थल पर पहुंच गये और जायजा लिया। इसके साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या को लेकर प्रधान संघ में आक्रोश व्याप्त है। इतना ही नहीं क्षेत्रीय जनता भी कानून व्यवस्था की दोहाई दे रही है। ग्राम प्रधान की हत्या को लेकर जिले में सनसनी फैल गई है।

यह भी देखें : फफूंद चौराहे पर हाइटगेज न लगाने की व्यापार मंडल की मांग को लेकर एडीएम,एएसपी सहित पीडब्ल्यूडी अधिकारियो ने किया निरीक्षण

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक ग्राम प्रधान रिंकू उर्फ रमाकांत का शव घर पहुंचते ही बुरी तरह से करुण-क्रंदन गूंजने लगा। इसके साथ ही आक्रोशित प्रधान संगठन के पदाधिकारी एवं प्रधानगण शोक संवेदना व्यक्त करने गांव पहुंचने लगे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चारू निगम का कहना है कि उन्हें रात्रि करीब 9:15 बजे घटना की जानकारी हुई। वह तत्काल मौके पर पहुंची। कहा कि घटना की रिपोर्ट तहरीर के आधार पर लिखी जा रही है। इसके साथ ही मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए सर्विलांस, एसओजी व थाना टीम सहित चार टीमों को लगाया गया है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। गांव में मातम पसरा हुआ है।

You may also like

Leave a Comment