तेजस ख़बर

माध्यमिक शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों से मिला

माध्यमिक शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों से मिला

माध्यमिक शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों से मिला

मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों की समस्याओं की ली जानकारियां

औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल औरैया जनपद के मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षको से उनकी समस्याओं को पूछने के लिए गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज बिधूना के केंद्राध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह से मिला और उनके साथ केंद्र में मूल्यांकन कर रहे शिक्षको से किसी भी कठिनाई के लिए जानकारी ली गयी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमिडियट की कापियों के मूल्यांकन पर 33 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। कापिया जांच रहे अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर विद्यालय छोड़ कर कापी जांचने को बुलाया गया।

यह भी देखें : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,ससुराली जनों पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन उपाध्याय ने इसे तानाशाहीपूर्ण कदम बताया। प्रधानाचार्यों पर वैसे भी अधिक कार्य विद्यालयों से संबंधित होते है। शासन की परीक्षा कराना, बोर्ड परीक्षा कराना यू डाई एस, मानव संपदा, वेतन विद्यालयों का रख रखाव सभी कार्य प्रधानाचार्य को ही करने पड़ते है और उन्हें जबरजस्ती परीक्षक के रूप में बुलाना नोटिस जारी करना औचित्यहीन है संरक्षक श्री प्रेमनारायण दुबे ने कहा ये शासन का हिटलरी फरमान एवम तानाशाही पूर्ण कृत्य है वैदिक इंटर कॉलेज दिवियापुर पहुंचने पर जिलाविद्यालय निरीक्षक के आदेश पर शिक्षको के मोबाइल जमा कराना शिक्षको पर संदेह करना है ये कृत्य भी अशोभनीय है क्योंकि शिक्षक का पद एक गरिमामय पद है प्रतिनिधि मंडल में श्री प्रेमनारायण दुबे,जिलाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन उपाध्याय, जिलामंत्री संतोष कुमार तिवारी जिला कोषाध्यक्ष आनंद पाठक, संयुक्त मंत्री ब्रजेश मिश्रा, एवं धर्मेंद्र कुमार, प्रकाश त्रिवेदी आदि रहे।

Exit mobile version