तेजस ख़बर

बिधूना की रहने वालीं थीं साधना गुप्ता, मां से था बेहद लगाव

बिधूना की रहने वालीं थीं साधना गुप्ता, मां से था बेहद लगाव

 साधना यादव फाइल फोटो

औरैया। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना (गुप्ता) यादव मूल रूप से औरैया जिले के बिधूना की रहने वालीं थीं। उन्होंने इंटर तक की शिक्षा बिधूना नगर के श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज से ग्रहण की थी। मां से था बेहद लगाव साधना (गुप्ता) यादव का अपनी मां हेमलता गुप्ता से बहुत ज्यादा लगाव था। वह जब तक जीवित रहीं ,साधना उन्हें देखने अक्सर बिधूना आया करतीं थीं। यहीं नहीं जब मां बीमारी रहने लगीं तो वह कई बार न केवल उन्हें देखने आया करतीं थीं बल्कि उनका उपचार करने वाले डाक्टर से भी सीधी बात किया करतीं थीं।

यह भी देखें : गुरु रविदास विश्व महापीठ का नीरज गौतम को महामंत्री बनाये जाने पर जताया हर्ष

चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थीं साधना

बिधूना निवासी कमलापति गुप्ता के चार संतानें थीं। जिनमें सबसे बड़ी साधना गुप्ता, उनसे छोटी कल्पना गुप्ता व पुत्र सचिन पति गुप्ता व नितिन पति गुप्ता हैं। साधना की पहली शादी फर्रूखाबाद जबकि दूसरी शादी मुलायम सिंह यादव के साथ हुई थी। वहीं कल्पना की शादी प्रमोद कुमार गुप्ता के साथ हुई है। प्रमोद गुप्ता बिधूना क्षेत्र से विधायक व नगर के चेयरमैन रह चुके हैं। साधना के दोनों भाई व्यापार करते हैं।भाई सचिनपति गुप्ता अखिलेश यादव सरकार के समय में विकलांग कल्याण निगम में सलाहकार (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) रह चुके हैं।

यह भी देखें : तमंचा दिखाकर साथी को छुड़ा ले गए चोर

Exit mobile version