तेजस ख़बर

भाजपा से गठबंधन से रालोद को हुआ नुकसान: अखिलेश

भाजपा से गठबंधन से रालोद को हुआ नुकसान: अखिलेश

मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन से नुकसान हुआ है। मेरठ रोड स्थित एक रिसोर्ट में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये श्री यादव ने गुरुवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में रालोद को सात सीट दे रही थी लेकिन भाजपा में वे दो सीटों पर सिमट कर रह गये है लेकिन यह उनकी अपनी सोच है।

यह भी देखें : यूपी बोर्ड की प्रारंभ हुई परीक्षाओं की व्यवस्थाओं को जनता इण्टर कॉलेज ककोर में जिलाधिकारी ने पहुंचकर देखा

कांग्रेस से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन होने से कांग्रेस को और उनकी पार्टी को उत्तर प्रदेश में फायदा होगा। परम्परागत कांग्रेसी वोट तो कांग्रेस को मिलेगे, साथ ही सपा के वोट भी उनके पास जायेगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीति सही नहीं हो रही है। किसानों पर अत्याचार हो रहा है, यदि किसानो को उनकी फसलों का वाजिब दाम मिलता तो उन्हें पंजाब से दिल्ली नहीं आना पड़ता।

अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस भर्ती में भी पेपर लीक हो गया। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। सपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और उन्हें उम्मीद हैं कि उन्हें जनता का पूरा प्यार मिलेगा तथा देश व प्रदेश में काफी संख्या में लोकसभा की सीटे मिलेगी।

Exit mobile version