Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया राज्यसभा सांसद ने नगर में घूम कर तिरंगा झंडा किया वितरण

राज्यसभा सांसद ने नगर में घूम कर तिरंगा झंडा किया वितरण

by Tejas Khabar
राज्यसभा सांसद ने नगर में घूम कर तिरंगा झंडा किया वितरण

दिबियापुर । नगर में हर घर झंडा वितरण कार्यक्रम के तहत राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। नगर पंचायत दिबियापुर के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी हित में ईमानदारी और लग्न के साथ कार्य करना चाहिए न कि वीआईपी लोगों की परिक्रमा ईमानदारी और कठिन परिश्रम से किए गए कार्यों का मूल्यांकन भाजपा अवश्य करती है। उसका साक्षात प्रमाण और उदाहरण आपके सामने मैं हूं। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में सांसद ने अपने साथ घटित हुए कुछ संस्मरण भी सुनाए।

यह भी देखें : रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों के लिए निशुल्क रहेगी बस यात्रा

नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर राघव मिश्रा ने राज्यसभा सांसद को बुके और प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले उन्होंने नगर पंचायत की महिला कर्मचारियों को साड़ी और गणवेश भी वितरित की। नगर की महिलाओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत और सम्मान भी किया। तत्पश्चात सांसद ने हरी झंडी दिखाकर झंडा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।राज्यसभा सांसद ने बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारीगणों और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारियों और उनके प्रतिष्ठानों में लगाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए।

यह भी देखें : नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे

झंडा वितरण कार्यक्रम में भाजपा केजिला महामंत्री शिव सिंह भारती, जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह गौर, शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश कुमार अग्निहोत्री, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गिरीश तिवारी, किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष कांति मिश्रा, श्रद्धा मनु चौहान, सौरभ राजपूत, श्याम सिंह कुशवाहा, अनुराग दीक्षित , डॉक्टर प्रकाश चंद्र कश्यप , मनमोहन सिंह सेंगर, राजकुमार निषाद के अलावा सैकड़ो की संख्या में नगर पंचायत दिबियापुर कर्मचारीयों के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment