Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया दिबियापुर निवासी राजेश कुमार अग्निहोत्री बने उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष,जिले के प्रधनाचार्यों में उत्साह

दिबियापुर निवासी राजेश कुमार अग्निहोत्री बने उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष,जिले के प्रधनाचार्यों में उत्साह

by Tejas Khabar
दिबियापुर निवासी राजेश कुमार अग्निहोत्री बने उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष,जिले के प्रधनाचार्यों में उत्साह
  • उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक बरेली में हुई संपन्न
  • चयन बोर्ड की धारा 21व 18 एवं 12 को नवगठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में सम्मिलित कराया जाएगा _ राजेश कुमार अग्निहोत्री

औरैया। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक मनोहर भूषण इंटर कॉलेज बरेली में संपन्न होने के बाद ओरैया जिले के दिबियापुर निवासी राजेश कुमार अग्निहोत्री को सर्वसम्मति से पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष से पदोन्नति कर प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया है। इससे पूर्व बैठक में प्रदेश के प्रधानाचार्यों की गंभीर समस्याओं पर चर्चा हुई | प्रांतीय संरक्षक गणो में डॉ वेदानंद त्रिपाठी ,मेजर डॉ जे पी मिश्रा एवं बृजेश शर्मा अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे। वही राजेश कुमार अग्निहोत्री को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का अध्यक्ष बनने के बाद |नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ मनोज कुमार एवं डॉ संदीप चतुर्वेदी बनाए गए |

यह भी देखें : दैनिक जीवन के विज्ञान से वैज्ञानिक बनेगें छात्र

प्रदेश संगठन मंत्री डॉ शिवेंद्र सिंह, प्रदेश संयुक्त मंत्री डॉ एस पी पांडे ,प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ अखिलेंद्र त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संदीप इंन्दुवार महामंत्री संगठन डॉ जितेंद्र पटेल को बनाया गया | प्रांतीय संगठन संचालन समिति में डॉ सुरेश रस्तोगी एवं सुनील मिश्रा जी की देखरेख में प्रांतीय कार्यकारिणी कार्य करेगी | शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष की देख रेख में कार्य समिति पूर्ण की जाएगी |नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री ने कहां की चयन बोर्ड की धारा 21व 18 एवं 12 को नवगठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में सम्मिलित कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शुल्क संशोधन का शासनादेश शीघ्र ही जारी करने का प्रयास किया जाएगा |

यह भी देखें : रामलीला में अभूतपूर्व प्रदर्शन क्षेत्र में अभी तक का सबसे अनूठा आयोजन

ग्रीष्मावकाश में कार्य करने के बदले अर्जित अवकाश हर हाल में प्रदान किए जाने की बात कहते हुए त्रिस्तरीय वेतनमान पर भी जोर दिया | बैठक में विभिन्न जनपदों एवं मंडलों से पधारे सम्मानित प्रधानाचार्यों ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया तथा आशा की कि शीघ्र ही पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का एक मजबूत संगठन प्रधानाचार्य के हितों एवं हको की रक्षा करेगा | जिले में यह खबर आते ही जिले के प्रधानाचार्यो एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।और उनके ग्रह जनपद आने के बाद जोरदार स्वागत किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment