तेजस ख़बर

माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ औरैया ने उपलब्ध कराई सहायता राशि

माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ औरैया ने उपलब्ध कराई सहायता राशि

माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ औरैया ने उपलब्ध कराई सहायता राशि

सहार,औरैया |  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ जनपद औरैया के पदाधिकारियों द्वारा जनपद में मृतक कर्मचारियों के यहाँ जाकर संगठन द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि प्राप्त कराई गई। संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा दी गयी आर्थिक सहायता की धनराशि पाकर पीड़ित परिवारों के लोगों के आंसू छलक पड़े। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने पब्लिक इंटर कॉलेज बिधूना के लिपिक स्व प्रमोद कुमार सविता की पत्नी , श्री गांधी इंटर कॉलेज बिधूना के कर्मचारी स्वर्गीय दिनेश कुमार वर्मा की पत्नी एवं जनता इंटर कॉलेज अजीतमल के कर्मचारी स्वर्गीय सुनील सिंह गौर की पत्नी को उनके घरों पर जाकर संगठन की ओर से आर्थिक सहायता की धनराशि प्रदान की।

यह भी देखें : चित्रकूट में हत्या के मामले में छह को उम्रकैद

इस अवसर पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिसौदिया कानपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष राम अवतार वर्मा, जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार दीक्षित, जिला मंत्री पंकज भदौरिया, जिला कोषाध्यक्ष राममोहन सविता, वरिष्ठ उपाध्याय कृष्ण गोपाल दुबे, उपाध्यक्ष कौशल किशोर, उपाध्यक्ष अवधेश यादव, संगठन मंत्री मोहित कुमार, वीरेंद्र सिंह भदौरिया, प्रदेश प्रतिनिधि प्रसून गुप्ता, राजेश एवं महेंद्र सिंह छोटेलाल प्रधानलिपिक धीरेंद्र सिंह सेंगर एवं अन्य शिक्षणेत्तर कर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर पंकज सिंह भदौरिया ने कहा जनपद के सभी साथियों के सहयोग से ही यह नेक कार्य संभव हो पता है। उन्होंने जनपद के सभी शिक्षणेत्तर कर्मियों से इसी तरह का सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की है।

Exit mobile version