तेजस ख़बर

एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर..

एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर..
एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर..

कानपुर देहात | देहात में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेज रफ्तार वाहन लोगों को हादसे का शिकार बना रहे हैं। वही इस हादसे में कई लोग अपनी जान तक गवां चुके हैं। कानपुर देहात में एक बार फिर आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार किशोर को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक किशोर घायल हो गया।

यह भी देखें : गांव के बाहर फार्म में देर रात युवक की पीट-पीटकर हत्या

हादसे से जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर कार्यवाही किए जाने की मांग करने लगे। वही हादसे में किशोर की मौत और ग्रामीणों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना पर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी सिकंदरा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाल लिया। साथ ही मौके पर कई थानों की फोर्स बुलाकर स्थिति को संभालने का प्रयास करने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीएम ने परिजनों और ग्रामीणों को शांत कराया और जाम खुलवा पाए। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

यह भी देखें : कानपुर देहात में अज्ञात लोगों ने युवक की हत्या कर जलाया शव

दरअसल पूरा मामला जनपद कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के राजपुर सिलहरा मार्ग का है। जहां पर सिलहरा गांव के रहने वाले कुलदीप बिश्नोई का 16 पुत्र अपने एक साथी के साथ राजपुर किसी काम के चलते बाइक से गया था। राजपुर से वापस आते समय सामने से सिलहरा गांव की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों किशोर नीचे गिर गया है। वही कुलदीप के पुत्र के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना जैसे ही सिलहरा गांव पहुंची। तो परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। वही हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही थी।

यह भी देखें : कानपुर देहात में मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गुस्साए ग्रामीणों ने राजपुर सिलहरा मार्ग को जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। वही हादसे में किशोर की मौत और मौत के बाद जाम लगाए जाने की सूचना पर सिकंदरा एसडीएम महेंद्र कुमार सीओ सिकंदरा और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाल लिया। साथ ही एहतियात के तौर पर अन्य कई थानों की फोर्स को भी मौके पर बुलाया गया। वही एसडीआई सिकंदरा महेंद्र कुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों और ग्रामीणों समझा कर जाम खुलवाया। साथ ही उन्हें कार्रवाई का आश्वासन भी परिजनों को दिया। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रैक्टर को सीज कर दिया है। साथ ही किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।

Exit mobile version