Home देशजम्मू कश्मीर कश्मीर में देवी दुर्गा की 1300 साल पुरानी मूर्ति बरामद

कश्मीर में देवी दुर्गा की 1300 साल पुरानी मूर्ति बरामद

by
कश्मीर में देवी दुर्गा की 1300 साल पुरानी मूर्ति बरामद
कश्मीर में देवी दुर्गा की 1300 साल पुरानी मूर्ति बरामद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को मध्य कश्मीर में बडगाम जिले के खाग इलाके से देवी दुर्गा की 1300 साल पुरानी एक प्राचीन मूर्ति बरामद की। पुलिस ने बताया कि उन्होंने खाग से एक प्राचीन मूर्ति बरामद की और उसके बाद जम्मू-कश्मीर सरकार के अभिलेखागार, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की एक टीम को जांच के लिए बुलाया गया।

यह भी देखें : यूपी में छात्रों को अगले हफ्ते में मिलेगा फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट

पुलिस के मुताबिक पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने मूर्ति की जांच करने के बाद बताया कि वह लगभग सातवीं ईस्वी (लगभग 1300 साल पुरानी) में निर्मित देवी दुर्गा की मूर्ति है।
पुलिस ने एक बयान जारी करके बताया कि मूर्ति को काले पत्थर पर उकेरा गया है। यह मूर्ति देवी दुर्गा की है, जो सिंह सिंहासन पर विराजमान हैं, मूर्ति का बांया हाथ कंधे से गायब है और दाहिने हाथ में कमल है। मूर्ति निर्माण में गांधार कला शैली का प्रभाव है।

यह भी देखें : आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम ,ककराही में महिलाओं ने भी की भागीदारी

बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बडगाम ताहिर सलीम खान ने मूर्ति को अभिलेखागार, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के उप निदेशक मुश्ताक अहमद बेग और उनके अन्य अधिकारियों को सौंप दिया।

You may also like

Leave a Comment