Home » मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर जमशेदपुर में ढेर

मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर जमशेदपुर में ढेर

by tejaskhabar
मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर जमशेदपुर में ढेर

लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शनिवार शाम झारखंड पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में मुख्तार अंसारी गिरोह के ढाई लाख रुपये के ईनामी शूटर को एक सशस्त्र मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट ने झारखंड के जमशेदपुर जिले में अनुज कनौजिया नामक शूटर को मार गिराया है।

यह भी देखें : उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ा, कानून व्यवस्था से उद्योगों को मिला भरोसा: दया शंकर सिंह

मारा गया बदमाश मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर था और उसकी गिरफ्तारी पर ढाई लाख रुपये का इंनाम घोषित था। उन्होने बताया कि एसटीएफ और झारखंड पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर अनुज कन्नौजिया को पकड़ने की कोशिश की लेकिन अपराधियों की तरफ़ से फायरिंग शुरू हो गई। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में अनुज कन्नौजिया मारा गया है।

You may also like

Leave a Comment

tejas-khabar-logo

अप्रैल 2020 में स्थापित तेजस ख़बर भारत का अग्रणी हिंदी समाचार वेब पोर्टल है, जिसका उद्देश्य भारत के करोड़ों भारतीयों तक खबरें पहुंचाना है और दुनिया भर में महत्वपूर्ण भारतीय प्रवासी हैं जो भारत में आधारित विभिन्न समाचारों और कहानियों के साथ भारत से संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं।

Latest News

Sport News