Home » मोदी ने झांसी मेडिकल कॉलेज की आगजनी में नवजात बच्चों की मौत पर शोक किया व्यक्त

मोदी ने झांसी मेडिकल कॉलेज की आगजनी में नवजात बच्चों की मौत पर शोक किया व्यक्त

by
मोदी ने झांसी मेडिकल कॉलेज की आगजनी में नवजात बच्चों की मौत पर शोक किया व्यक्त

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुए नवजात बच्चों की मौत पर शोक व्यक्त किया। मोदी ने एक्स पर शनिवार को कहा कि “हृदयविदारक! उत्तर प्रदेश में झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। इसमें जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।”

यह भी देखें : भाजपा को चुनावी गणित समझ में आया मगर घमंड बीच में आ गया: अखिलेश

मोदी ने इस दुर्घटना में मृत लोगों के निकट परिजनों कोप्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार देर रात झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन देखभाल ईकाई (एनआईसीयू) में आग लगने से दस बच्चों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर गहन दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की सद्गति के लिए प्रार्थना की और अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने का आदेश दिया।

You may also like

Leave a Comment

tejas-khabar-logo

अप्रैल 2020 में स्थापित तेजस ख़बर भारत का अग्रणी हिंदी समाचार वेब पोर्टल है, जिसका उद्देश्य भारत के करोड़ों भारतीयों तक खबरें पहुंचाना है और दुनिया भर में महत्वपूर्ण भारतीय प्रवासी हैं जो भारत में आधारित विभिन्न समाचारों और कहानियों के साथ भारत से संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं।

Latest News

Sport News