तेजस ख़बर

किसान इंटर कालेज भूलपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

किसान इंटर कालेज भूलपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

किसान इंटर कालेज भूलपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

इटावा | इकदिल किसान इंटर कालेज भूलपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया | विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा | हाई स्कूल में अमित कुमार, भावना तिवारी, रक्षा तिवारी, आकाश कुमार व इंटर में अरविंद सिंह चौहान, गायत्री चौहान, मुस्कान, नवीन कुमार ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया | इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक राम सेवक चौधरी, प्रबन्धक राजीव तिवारी, समाजसेवी एवं पत्रकार डा. सुशील सम्राट ने मेधावी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किया |

यह भी देखें : नहर में नहाने गए युवक की डूबकर हुई मौत

दीप चन्द्र त्रिपाठी निर्बल, आचार्य अतुल कृष्ण त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की | इस अवसर पर प्रदीप कुमार तिवारी, ध्रुव सिंह राजपूत, संदीप कुमार, रोहित दीक्षित, स्वदेश तिवारी तथा शिक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे |

Exit mobile version