तेजस ख़बर

संचारी रोग की रोकथाम के लिए किये प्रधानों के साथ बैठक

संचारी रोग की रोकथाम के लिए किये प्रधानों के साथ बैठक

संचारी रोग की रोकथाम के लिए किये प्रधानों के साथ बैठक

अछल्दा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अछल्दा में ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराते हुए सभी प्रधानों से रोग के बचाव की दिशा में आगे आकर सहयोग करने हेतु आह्वान किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. जितेंद्र यादव ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें स्वास्थ्य, विकास, पंचायत, बाल विकास, शिक्षा विभाग को जो जिम्मेदारी मिली है। उसका निर्वाहन निष्पक्ष तरीके से करें। ग्राम प्रधान इसकी महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांव में साफ-सफाई, दवा छिड़काव आदि व्यवस्था बेहतर तरीके से सुनिश्चित कराएं।

यह भी देखें: आशाओं को स्मार्टफोन बितरण कर दिया गया इकबच का प्रशिक्षण

यह भी देखें: ढोल नगाड़ो के साथ अमरनाथ रवाना हुआ 66 सदस्यीय जत्था

इस दौरान एडीओ पंचायत दिनेश चंद्र ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में साफ-सफाई स्वच्छ जल जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान देना है। जिससे संचारी फैलने से रोका जा सके।और सभी प्रधान इस अभियान में सहयोग दें। क्योंकि बीमारी रोकने के लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी है। गर्मी और तेज लपट की वजह से संचारी रोग फैलने की आशंका सर्वाधिक रहती है, इसकी रोकथाम के लिए ही ये अभियान चलाया जा रहा है। बैठक मे इस दौरान अछल्दा ब्लॉक के तमाम प्रधान व यूनिसेफ डी एम सी नरेंद्र शर्मा,बीपीएम आसिफ अब्बास, बीपीसीएम सतेंद्र कुमार,सुबोध कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

यह भी देखें:जनपद में 31 जुलाई तक धारा 144 लागू

Exit mobile version