तेजस ख़बर

मैनपुरी में भीड़ देख गदगद हुईं मायावती, बोलीं- बसपा को मिलेंगे बेहतर परिणाम

मैनपुरी में भीड़ देख गदगद हुईं मायावती, बोलीं- बसपा को मिलेंगे बेहतर परिणाम

मैनपुरी में भीड़ देख गदगद हुईं मायावती, बोलीं- बसपा को मिलेंगे बेहतर परिणाम

मैनपुरी | समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा, कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। दोनों ही दलों पर जमकर निशाना साधा, तो वहीं कहा कि सपा ने भी आहत करने का काम किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि पार्टी अकेले ही दम पर चुनाव लड़ रही है। कार्यकर्ता जी जान से लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद के प्रत्याशी किसी को जिताने या हराने के लिए नहीं खुद जीतने के लिए मैदान में हैं। मैनपुरी में सपा और भाजपा दूसरे और तीसरे नंबर जा सकती हैं।

यह भी देखें : बैंक धोखाधड़ी के मामले में तीन बैंक अधिकारियों को सजा

बसपा सुप्रीमो ने भीड़ देखकर कहा कि पूरा भरोसा है कि बसपा का परिणाम बेहतर होगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण केंद्र और राज्य से हाथ धोना पड़ा। कथनी और करनी में भी अंतर होता है। भाजपा केंद्र में वापस नहीं आएगी। भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी-नाटकबाजी काम में आने वाली नहीं है।

यह भी देखें : किसान का तीन बीघे भूमि का कंपाइन से कटा भूसा आग से जला

इसलिए जारी नहीं करते हैं घोषणा पत्र

मायावती ने बताया कि बसपा घोषणा पत्र इसीलिए जारी नहीं करती हैं, क्योंकि बसपा करके दिखाने में विश्वास रखती है। चार बार बसपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में कार्य करके दिखाए हैं, जिनकी नकल दूसरी पार्टी करती हैं।

Exit mobile version