तेजस ख़बर

कूड़े के ढेर में विस्फोट, दो पालिका कर्मी घायल

Litter pile exploded, two municipal workers injured

फर्रुखाबाद: कूड़े के ढेर में अचानक तेज धमाका हो गया| जिससे कूड़ा भर रहे दो पालिका सफाई कर्मी घायल हो गये| उन्हें उपचार हेतु भर्ती किया गया| जहा घायलों की हालत गभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल कर  रही है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला मछरटटा चौराहे पर आज सुबह पालिका सफाई कर्मी ट्रेक्टर लेकर कूड़ा भरने पंहुचे| सफाई कर्मी कूड़ा उठा रहे थे तभी अचानक तेज धमाका हुआ| धमाके से फाबड़ा टूटकर देशराज की नमकीन की दुकान के ऊपर जाकर लगा|

वहीं जिस जगह धमाका हुआ उस जगह पर सफेद धुआं छा गया| देखते ही देखते मौके पर भगदड़ मच गयी| धमाकें से घरों से लोग बहार आ गये| धमाके में मोहल्ला घोड़ा नखास निवासी नितिन पुत्र पन्नालाल व विकास पुत्र विष्णु निवासी छाबनी बुरी तरह घायल हो गये| उन्हें उपचार के लिए भेजा गया| जानकारी मिलने पर सीओ सिटी नितेश कुमार, कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय, फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर आ गयी| उन्होंने जाँच पड़ताल की|

Exit mobile version