Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया तहसील में शिविर लगाकर दी गई विधिक जानकारी

तहसील में शिविर लगाकर दी गई विधिक जानकारी

by Tejas Khabar
तहसील में शिविर लगाकर दी गई विधिक जानकारी

राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में किया गया प्रचार-प्रसार

औरैया। जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य के निर्देशन एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वाती चन्द्रा के संयोजकत्व में शनिवार को सदर तहसील में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विधिक एवं सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

यह भी देखें : जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन बिधूना का किया औचक निरीक्षण

इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार भी किया गया। सदर तहसील में आयोजित शिविर का तहसील के प्रशासनिक अधिकारी कमलेश बाबू ने शुभारम्भ किया। उन्होंने बेटियों को जन्म व शिक्षा का अधिकार आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। लेखपाल आलोक शाक्य ने राजस्व विभाग में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

यह भी देखें : औरैया से अयोध्या दर्शन के लिए कल जाएंगे भाजपा के 3500 कार्यकर्ता

पीएलवी रविदत्त ने महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण, पीसीपीएनडीटी एक्ट आदि की जानकारी दी। पीएलवी पायल राठौर ने राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ आदि की जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया। पीएलवी किरन चौहान ने सर्वाइकल कैंसर आदि के सम्बन्ध में बताया। शिविर का संचालन ग्रुप लीडर लालता प्रसाद ने किया। शिविर में पीएलवी बीना शर्मा, जुबली, मयंक गुप्ता, आले हसन, रामकुमार समेत तहसील के अधिकारी व कर्मचारी तथा क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment