तेजस ख़बर

सामाजिक समरसता बढ़ाने को जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन

सामाजिक समरसता बढ़ाने को जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन

औरैया। औद्योगिक नगर दिबियापुर में मकर संक्रांति पर रविवार को जगह-जगह सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए खिचड़ी भोज के आयोजन हुए। 1 दर्जन से अधिक स्थानों पर खिचड़ी,मुंगौडा,चाय, कंबल वितरण के आयोजन हुए। फफूंद चौराहे के निकट भारत विकास परिषद के खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने किया।

यह भी देखें : एनटीपीसी के सृजन मेला में दिखी संस्कृतियों की झलक

परिषद के अध्यक्ष राघव मिश्रा, सचिव प्रहलाद कुमार, वित्त सचिव प्रदीप गुप्ता, संरक्षक राम कुमार अवस्थी ,डॉक्टर कप्तान सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार मिश्रा, अवधेश शुक्ला, नागेंद्र शुक्ला लल्ला,शुभम अवस्थी, डॉ ए कुमार शर्मा, दिनेश सक्सेना, योगाचार्य कृष्ण कुमार वर्मा सोनू,सभासद राहुल दीक्षित उपेंद्र अवस्थी, सक्षम संगठन के पंकज तिवारी, ब्रजकिशोर तिवारी,पारस नाथ द्विवेदी,धर्मेंद्र गुप्ता,हास्य कलाकार छुन्ना तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। यहां देर शाम तक लोगों को खिचड़ी का वितरण किया गया।

यह भी देखें : दिव्यांगों की राह हुई आसान, 252 को मिली ट्राईसाईकिल

बाबा परमहंस आश्रम में कंबल वितरण हुआ। रामगढ़ रोड पर गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से पहुंचे जरूरतमंदो को डाक्टर हरी बाबू गुप्त की अगुवाई में कंबल वितरण किया गया। यहां भंडारे का भी आयोजन हुआ। जायंट्स सहेली ग्रुप की सदस्यों के साथ गायत्री परिवार से जुड़े कार्यकर्ता, शिक्षकों के संगठन यूटा के मंडल अध्यक्ष नीरज राजपूत, प्रदीप गुप्ता, आलोक बाबू गुप्ता, संजीव गुप्ता, विपिन गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

गुंजन चौराहे के निकट सपा नेता विपिन गुप्ता की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने खिचड़ी वितरण किया। नहर बाजार, सहायल तिराहा, फफूंद चौराहा, स्टेशन रोड, फफूंद रोड पर भी खिचड़ी व चाय वितरण के आयोजन हुए। बेला रोड पर खाटू श्याम ट्रस्ट के बैनर तले दिलीप यदुवंशी, प्रशांत गुप्ता शक्ति, अमित यादव, टोनी यादव, अभिषेक गुप्ता आदि की अगुवाई में खिचड़ी,गजक,रायता आदि का वितरण हुआ।

यह भी देखें : ईको कार खाई में गिरी, कार सवार 8 लोग हुये घायल

Exit mobile version