जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार ने फसल को हुए नुकसान का लिया जायजा

जालौन

जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार ने फसल को हुए नुकसान का लिया जायजा

By Tejas Khabar

March 04, 2024

जालौन । उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में आज जिला अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने असमय हुई बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों की हुई क्षति को लेकर स्वयं खेतों का जायजा लिया। जिलाधिकारी खेती को हुए नुकसान का जायजा लेने किसानों के खेत तक पहुंच गए असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों में संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। पाण्डेय ने तहसील उरई के ग्राम कुकरगांव, बोहदपुरा सातमील आदि गांवों का भ्रमण कर असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण हुई फसल नुकसान का अवलोकन किया।

यह भी देखें : गायत्री महाविद्यालय में प्रबंधक ने किए स्मार्ट फोन वितरण

इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से चर्चा भी की तथा आश्वस्त किया कि फसल नुकसान का पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सर्वेकार्य कर आकलन किया जाएगा तथा शासन के नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान अपनी समस्याओं से राजस्व अधिकारियों को अवगत करा सकते हैं, राजस्व अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं को त्वरित निराकरण के प्रयास किए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार तहसील कोंच, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव तहसील कालपी, अपर जिला अधिकारी न्यायक जुबेर बेग माधौगढ़ व नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल ने तहसील उरई में असमय बारिश एवं ओलावृष्टि हुई जिसका आकलन करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का अधिकारियों ने भ्रमण किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी उरई सुरेश कुमार पाल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।