तेजस ख़बर

गूगल ने श्रीदेवी को उनकी 60वीं जयंती डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि

गूगल ने श्रीदेवी को उनकी 60वीं जयंती डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि

गूगल ने श्रीदेवी को उनकी 60वीं जयंती डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि

कोलकाता। सर्च इंजन गूगल ने रविवार को प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी को उनकी 60वीं जयंती पर विशेष डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है। गूगल को अपने इनोवेटिव डूडल के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में आज गुगल ने विभिन्न फिल्मों में प्रतिष्ठित भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी के नृत्य करते हुए चित्र को अपने डूडल पर दर्शाया है। वह बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार थी।

यह भी देखें : जन स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की उच्च प्राथमिकता का विषय है:योगी

सर्च इंजन ने श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी मनमोहक मुस्कान वाले चित्र को दर्शाया है। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था और उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने चार साल की उम्र में तमिल फिल्म कंधन करुणई में अभिनय की शुरुआत की थी।उन्होंने अपने मनमोहक अंदाज और जादुई अभिनय से कई वर्षो तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। वर्ष 2013 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। उन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग के अलावा तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी अभिनय किया।

यह भी देखें : पर्यटन विभाग ने युवाओं को कराये ऐतिहासिक धरोहरों के दर्शन

वर्ष 2017 में श्रीदेवी ने क्राइम थ्रिलर मॉम में एक मां की भूमिका निभाई। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया।गूगल ने कहा, “श्रीदेवी ने भारतीय सिनेमा में महिलाओं के लिए प्रमुख भूमिकाएँ निभाने के लिए नए रास्ते तलाशकर हमेशा के लिए फिल्म उद्योग पर अपनी छाप छोड़ी। उन्हें अपने समय के महानतम भारतीय अभिनेताओं में से एक के रूप में याद किया जाएगा।’

Exit mobile version