तेजस ख़बर

गायत्री परिवार ने धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

गायत्री परिवार ने धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

दिबियापुर। नगर के रामगढ़ रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ(आश्रम) पर गुरु पूर्णिमा पर्व पर नौ कुन्डीय गायत्री महायज्ञ मे 3 पालियों में दो सैकड़ा से अधिक लोगों ने आहुतियां डाली।पांच लोगों ने गुरुदीक्षा ली,2 लोगों का यज्ञोपवीत संस्कार,पुंसवन संस्कार व विद्यारम्भ संस्कार कराया गया।इसके पहले अखंड जप मे परिजनों ने गायत्री मन्त्र का जाप किया। अन्त मे विशाल भण्डारा का आयोजन भी किया गया जिसे श्रद्धालुओं ने जमकर छका।कार्यक्रम मे यज्ञ जिला समन्वयक डॉ हरी बाबू गुप्ता व परिव्राजक प. उमेश चंद्र ने संपन्न कराया।पंकज शर्मा,विश्वनाथ गुप्ता,जी के गुप्ता,सुनीता तोमर,जावित्री देवी,चंद्रा देवी शर्मा,दिनेश त्रिपाठी,डॉ राजीव कुमार,डॉ संगीता गुप्ता,भानु शर्मा,अजय गुप्ता पैराडाइज,नीरज राजपूत,दीपक गुप्ता,गौरव शर्मा,राधा बाथम,संजीव गुप्ता,राजेन्द्र बहादुर तोमर,अलकेश यादव,अशोक तिवारी

यह भी देखें : योगी सरकार को नहीं है कोई खतरा : योगेंद्र उपाध्याय

हरिओम यादव,योगेश दोहरे,रामचंद्र शुक्ला,जय गोपाल पाण्डेय, एस के तिवारी,रामनरायन सविता,सुरेंद्र अनमोल,सियाराम,अमित गुप्ता,आलोक बाबू गुप्ता,डॉ सपना गुप्ता,मोनिका गुप्ता,अपर्णा पाल,बबिता गुप्ता,मुन्नी भदौरिया,रेखा गुप्ता,पूनम मिश्रा,रजनी गुप्ता,धर्मेंद्र गुप्ता,परिव्राजक जयप्रकाश,गगन पोरवाल,नंद किशोर विश्नोई,जगदीश पोरवाल आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।जिला समन्वयक गायत्री परिवार डॉ हरी बाबू गुप्ता ने बताया कि गायत्री परिवार की जिले की सभी शाखाओं दिबियापुर,औरैया, बिधूना,अछल्दा,अजीतमल, कुदरकोट,बूढादाना,भियांपुर, सरायपुख्ता,गेहूंचनापुर्वा व नवीमोहन के कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से यज्ञ करके मनाया व एक बुराई छोड़ने का संकल्प लिया। इसके साथ ही जिले में एक सैकड़ा लोगों ने व्यसन मुक्ति का भी संकल्प लिया।

Exit mobile version