तेजस ख़बर

गेल बिहार के प्रगति महिला क्लब की सखियों ने मनाई हरियाली तीज

गेल बिहार के प्रगति महिला क्लब की सखियों ने मनाई हरियाली तीज

दिबियापुर (औरैया)। हरियाली तीज के उपलक्ष्य में गेल बिहार की प्रगति महिला क्लब की सखियों ने धूमधाम से तीज महोत्सव मनाया | सभी सखियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, सावन के मल्हार तथा नृत्य में एक से बढ़कर एक मनभावन प्रस्तुतियाँ दी गई | प्रतियोगिताओं में 1 मिनट में अधिक से अधिक तिरंगे बनाना |

यह भी देखें : लाखों श्रद्धालुओं ने किये बांके बिहारी मन्दिर के स्वर्ण हिंडोले के दर्शन

माचिस की डिब्बी में हरे रंग के अधिक से अधिक वस्तुएँ भरना, अनुपयोगी सामान से उपयोगी वस्तु बनाना आदि प्रतियोगिताएँ रही | तीज क्वीन का भी चुनाव किया गया | अंत में सभी ने विभिन्न खान-पान का लुफ्त भी उठाया। क्लब की अध्यक्षा मिसेस दीपांविता सेन गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Exit mobile version