Home देश स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर,एनटी रामाराव की आज जयंती, नेपाल में हुआ था राजशाही का अंत

स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर,एनटी रामाराव की आज जयंती, नेपाल में हुआ था राजशाही का अंत

by
स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर,एनटी रामाराव की आज जयंती, नेपाल में हुआ था राजशाही का अंत

स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर,एनटी रामाराव की आज जयंती, नेपाल में हुआ था राजशाही का अंत

भारत एवं विश्व इतिहास में 28 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

खिज्र खां ने 1414 में दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी।

जर्मनी की संसद ने 1674 में फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का जन्म 1883 में।

जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म 1908 में।

प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगू देशम पार्टी के संस्थापक एन टी रामाराव का जन्म 1923 में।

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 1940 में बेल्जियम ने जर्मनी से हार मानी।

यह भी देखें : पहले भारतीय प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज पुण्यतिथि, मुंबई में खुला था तारापुरवाला एक्वेरियम

अमेरिका ने 1959 में दो बंदरों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा।

मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना 1961 में।

वर्ष 1963 में बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक महबूब खान का निधन 1964 में।

धनबाद की ढोरी खदान में 1965 में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत।

यह भी देखें : आज के ही दिन भारत से अलग हुआ था अफगानिस्तान, पहले इस देश में राशन कार्ड से मिलता था पेट्रोल

तत्कालीन सोवियत रूस ने 1971 में मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया।

मारथाकवली डेविड 1989 में भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनी।

पाकिस्तान ने पहला परमाणु परीक्षण 1998 में किया।

नेपाल में 2002 में आपातकाल लगा।

नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का अंत 2008 में।

यह भी देखें : आज ही के दिन मंगल ग्रह पर उतरा था अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोबोट

अमेरिका ने 2008 में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाए।

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में 2010 में हुई ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 141 यात्रियों की मौत हुई।

भारतीय राजनेता मुलायम सिंह यादव 2012 में लंदन में ‘अंतर्राष्ट्रीय जूरी पुरस्कार’ से सम्मानित।

भारतीय अभिनेता सुरेश चटवाल का निधन 2016 में।

You may also like

Leave a Comment