Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया पूर्व विधायक व राज्यमंत्री विनय शाक्य की हृदयाघात के चलते हुआ निधन, पंचतत्व में हुए विलीन

पूर्व विधायक व राज्यमंत्री विनय शाक्य की हृदयाघात के चलते हुआ निधन, पंचतत्व में हुए विलीन

by Tejas Khabar
पूर्व विधायक व राज्यमंत्री विनय शाक्य की हृदयाघात के चलते हुआ निधन, पंचतत्व में हुए विलीन

औरैया। बिधूना विधानसभा क्षेत्र से विधायक व एमएलसी रहे पूर्व राज्यमंत्री विनय शाक्य को रविवार की सुबह अचानक हृदयाघात के चलते उपचार के लिए बिधूना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह जानकारी लोगों को हुई तो रविवार को उनके भटौरा स्थिति आवास पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारी संख्या में लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके भाई सपा के प्रदेश सचिव देवेश शाक्य, विनय शाक्य की पुत्री भाजपा नेत्री व बिधूना विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी रिया शाक्य, पुत्र सिद्दार्थ शाक्य आदि परिजनो को लोगों ने ढांढस बंधाया। पूर्व राज्य मंत्री विनय विनय शाक्य पिछले कई वर्षों से कई बीमारियों से ग्रसित थे ।

यह भी देखें : जनता लड़ रही है भाजपा से चुनाव: अखिलेश

उनके अंतिम दर्शन के लिए कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक की पत्नी नेहा पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता,कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी आनंद सिंह, पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, राज्यसभा सांसद गीता के प्रतिनिधि मुकुट सिंह शाक्य, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह गौर,भाजपा जिला मंत्री राहुल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर, क्षेत्रीय सपा विधायक रेखा वर्मा, दिबियापुर सपा विधायक प्रदीप यादव, कुनाल तिवारी,हरीनारायण तिवारी, हरी चौबे आदि भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी देखें : प्रियंका और डिपंल ने काशी में रोड शो कर अजय राय के लिये मांगे वोट

पूर्व विधायक की शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोकाकुल माहौल में पूर्व विधायक विनय शाक्य का उनके फार्म हाउस पर दाह संस्कार कर दिया गया। उनके पुत्र सिद्धार्थ शाक्य के द्वारा पिता की चिता को मुखाग्नि दी गई। इस अवसर पर हर कोई विनय शाक्य के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यों के अलावा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा कर रहा था।

You may also like

Leave a Comment