Home मनोरंजनबॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘मैट्रिक्स 4’ का ट्रेलर रिलीज

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘मैट्रिक्स 4’ का ट्रेलर रिलीज

by
प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'मैट्रिक्स 4' का ट्रेलर रिलीज
प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘मैट्रिक्स 4’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘मैट्रिक्स 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।उधर बॉलीवुड में चर्चा है कि अर्जुन रामपाल ने विद्युत जामवाल के साथ एक एक्शन फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। प्रियंका चोपड़ा और हॉलिवुड स्टार्स से सजी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘मैट्रिक्स 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ‘मैट्रिक्स 4’ तीन के ट्रेलर में कियानू रीव्स, कैरी-एन्नी मॉस और नील पैट्रिक हैरिस के सीन नजर आ रहे हैं।

यह भी देखें : रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग को इंजॉय कर रहे हैं धर्मेंद्र

वहीं, प्रियंका चोपड़ा ट्रेलर में सिर्फ एक बार दिखाई दी हैं। ट्रेलर में खतरनाक ऐक्शन सीन दिखाए गए हैं। इससे पूर्व प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘मैट्रिक्स 4’ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर 22 दिसंबर को रिलीज होगी। एक्शन फिल्म में काम करेंगे अर्जुन-विद्युतबॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल एक्शन फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।बॉलीवुड में चर्चा है कि अर्जुन रामपाल ने विद्युत जामवाल के साथ एक एक्शन फिल्म साइन कर ली है।

यह भी देखें : पैनोरामा म्यूज़िक ने रिलीज़ किया अपना पहला गाना गणपति राजा

इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। यह एक कमर्शियल एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। इसमें अर्जुन नेगेटिव भूमिका में दिखने वाले हैं। विद्युत अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले खुद ही इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। नवंबर के आसपास इसकी शूटिंग शुरू होगी।पहली बार अर्जुन और विद्युत पर्दे पर एक साथ एक्शन करते दिखाई देंगे। दोनों फिल्म में अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे।एक्शन के लिहाज से यह फिल्म बेहद खास होने वाली है। दोनों अभिनेता एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

You may also like

Leave a Comment