Home देशदिल्ली द्रौपदी मुर्मू और धनखड़ ने भी दी देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

द्रौपदी मुर्मू और धनखड़ ने भी दी देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

by
द्रौपदी मुर्मू और धनखड़ ने भी दी देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

द्रौपदी मुर्मू और धनखड़ ने भी दी देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा भगवान कृष्‍ण की जीवन लीला से लोक-कल्‍याण हेतु निष्काम कर्म करने की शिक्षा मिलती है। श्रीमती मुर्मू ने ट्वीट किया, “जन्‍माष्‍टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्‍ण की जीवन लीला से लोक-कल्‍याण हेतु निष्काम कर्म करने की शिक्षा मिलती है। मेरी कामना है कि यह पावन पर्व हम सभी को मन, वचन और कर्म से सबके हित को प्राथमिकता देने की प्रेरणा प्रदान करे।

यह भी देखें: रोहिंग्या शरणार्थियों को नए अपार्टमेंट में भेजा जाएगा, आप ने कहा भाजपा रोहिंग्याओं को बसा रही है

” उन्होंने कहा, “जन्माष्टमी का अर्थ है गोकुल अष्टमी, कृष्ण के जन्म का दिन। श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में श्रावण के महीने में रोहिणी नक्षत्र की मध्यरात्रि में हुआ था, इसलिए उस दिन आनंदोत्सव मनाने की प्रथा है। आप सभी को मित्रता, समानता और एकता के प्रतीक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।” राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार सभी को मन, वचन और कर्म में सदाचार के मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन एवं शिक्षाएं ‘भलाई और नैतिकता’ की सीख देते हैं।

धनखड़ ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पर्व जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाए। श्री धनखड़ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर शुक्रवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि श्रीमद भगवत गीता की शिक्षाएं सर्वकालिक है और वह हमेशा मानवता को प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने कहा,“जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।” उप राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीकृष्ण अलौकिक प्रेम, परम सौंदर्य और आनंद के प्रतीक हैं। भगवद् गीता में उनके शाश्वत् उपदेश मानवता को धर्म और सत्य का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा, “ मेरी कामना है कि जन्माष्टमी का यह पर्व हमारे जीवन में शांति, सौहार्द और खुशियां लेकर आए।”

यह भी देखें: फ्रांस ने भारत से मांगा खाद्य सुरक्षा में सहयोग, मोदी ने मैंक्रों से टेलीफोन पर बातचीत की

You may also like

Leave a Comment