पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

मैनपुरी

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

By Tejas Khabar

November 20, 2023

मैनपुरी | मैनपुरी में पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। इसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में विक्रमपुर के पास स्वाट टीम और थाना पुलिस ने एक शातिर बदमाश की घेराबंदी की। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया। जिले की स्वाट टीम प्रभारी राधेश्याम यादव को रविवार की देर शाम सूचना मिली कि आगरा के गढ़ी हुसैनपुर निवासी एक शातिर अपराधी सुभाष सिंह कुरावली क्षेत्र में मौजूद है। इस सूचना पर टीम के साथ गांव विक्रमपुर के पास घेराबंदी शुरू कर दी। स्थानीय पुलिस ने भी बाइक सवार बदमाश की तलाश में चेकिंग शुरू कर दी।

यह भी देखें : प्रदेश में छठ पूजा की धूम, महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य

विक्रमपुर के पास सुभाष को पुलिस ने घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम फायरिंग कर दी। वह जंगल की ओर भागने लगा। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब आधा घंटा तक चली मुठभेड़ में सुभाष पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि पकडे़ गए अपराधी ने कुछ दिन पहले कुरावली क्षेत्र में लहसुन चोरी की बड़ी वारदात अंजाम दी थी। तभी से वह फरार चल रहा था। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस, बाइक आदि बरामद हुए। मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

यह भी देखें : प्रोजेक्ट नई किरण की टीम ने 14 परिवारो का कराया समझौता

25 हजार का इनाम था घोषित

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सुभाष पर एटा, फिरोजाबाद, आगरा, कुरावली सहित अन्य थानों में करीब 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ आगरा के थाना सदर बाजार से गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। कुरावली में लहसुन चोरी के मामले में सुभाष की गिरफ्तारी पर एसपी विनोद कुमार की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।