तेजस ख़बर

वृद्धाश्रम के वृद्धजनों व मलिन बस्तियों में जाकर दिवाली पर्व मनाया

वृद्धाश्रम के वृद्धजनों व मलिन बस्तियों में जाकर दिवाली पर्व मनाया

वृद्धाश्रम के वृद्धजनों व मलिन बस्तियों में जाकर दिवाली पर्व मनाया

औरैया। आनेपुर में रविवार को दीपावली के अवसर पर परिवार के साथ जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, तहसीलदार औरैया रणधीर सिंह एवं अन्य अधिकारीगणों ने वृद्ध आश्रम के वृद्ध जनों के साथ दिवाली पर्व मनाया। इससे पूर्व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन किया। कवि अजय अंजाम शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए माता पिता पर कविताएं सुनाकर वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया।

यह भी देखें : दुष्कर्म का वांछित आरोपी फांसी के फंदे पर झूला, ग्रामीणों ने बचाया

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी वृद्ध जनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। संस्था डायरेक्टर राजवर्धन शुक्ला ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उधर जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने रविवार की शाम औरैया शहर में मलिन बस्तियों में पहुंचकर बच्चों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिष्ठान व आतिशबाजी भी प्रदान की।

जिलाधिकारी ने बाल्मीक समाज के बच्चों के साथ भी दीपावली की खुशियां मनाईं। जिलाधिकारी के साथ दीपावली का पर्व मनाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बाशित, नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल समेत कई अधिकारी शामिल रहे।

यह भी देखें : सड़क के किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव

Exit mobile version