तेजस ख़बर

सर्राफा ज्वेलर्स की दुकान पर हुई टप्पेबाजी : 20 ग्राम सोने का जेवरात किया पार

सर्राफा ज्वेलर्स की दुकान पर हुई टप्पेबाजी : 20 ग्राम सोने का जेवरात किया पार

सर्राफा ज्वेलर्स की दुकान पर हुई टप्पेबाजी : 20 ग्राम सोने का जेवरात किया पार

औरैया। शुक्रवार को नगर में सर्राफा की दुकान पर टप्पेबाज ने सराफा व्यापारी के ऊपर कपड़ा फेंका। जिससे वह बेहोश हो गया। जहां से टप्पेबाज 20 ग्राम सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच की जा रही है। सदर बाजार में बजरंग ज्वेलर्स के नाम से एक दुकान संचालित है। जिसके संचालक गोलू और अशोक कुमार सोनी है।

यह भी देखें : बसपा जिला पंचायत सदस्य व भाई पर मारपीट व छेड़खानी की रिपोर्ट

गोलू सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह जेवरात बनाए जाने के बाद उसका वजन कर रहा था। तभी एक व्यक्ति आया और उसने कंगन दिखाने के लिए कहा। जिसमें लाख भरने की बात कही। जैसे ही उसने उसका कंगन लेकर उसमें लाख भरने का प्रयास किया। तभी आए हुए व्यक्ति ने उसके ऊपर एक काला कपड़ा फेंक दिया। इसके उपरांत वह बेहोश हो गया।

यह भी देखें : पल्स पोलियो अभियान की सफलता को निकली जन जागरूकता रैली

आए हुए व्यक्ति ने 20 ग्राम वजन सोने का सामान वहां से लेकर फरार हो गया। गोलू ने बताया कि जब उसे होश आया तो उसने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। रात हो जाने के कारण उसकी दुकान बंद हो गई थी। घटना की जानकारी पाकर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ भी वहां पहुंच गए थे। पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए तथ्य जुटाए। सीओ सिटी ने टप्पेबाज को अति शीघ्र पकड़े जाने का आश्वासन दिया।

Exit mobile version