तेजस ख़बर

बीएससी की छात्रा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली,गम्भीर हालत में रेफर

बीएससी की छात्रा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली,गम्भीर हालत में  रेफर

बीएससी की छात्रा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली,गम्भीर हालत में रेफर

औरैया। शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी अधिवक्ता की पुत्री बीएससी की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजन उपचार हेतु उसे जिला अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर के पाल कॉलोनी निवासी अधिवक्ता राजपाल की 19 वर्षीय पुत्री शिवांगी पाल राजस्थान के एक विद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

यह भी देखें : द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली

हाल ही में वह अपने घर पर आई हुई थी। शिवांगी सोमवार की सुबह घर का काम निपटा रही थी उसी दौरान किसी कारण बस उसने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घरवालों ने दौड़कर देखा तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। वही मौके पर आसपास के लोग भी आ गए थे।

यह भी देखें : डीएम,एसपी ने देवकली मन्दिर का किया निरीक्षण

सूत्रों से जानकारी मिली है कि शिवांगी का पिछले छह माह से डिप्रेशन का उपचार चल रहा था। शायद इसी के चलते उसने गोली मार ली है। फिलहाल उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर रेफर कर दिया गया है। छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी पाकर कोतवाली प्रभारी अस्पताल में पहुंच गई थी और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी देखें : वैदिक इंटर कॉलेज के मेधावी को मिलेंगे 48 हजार रु

Exit mobile version