भाजपा की सोशल मीडिया टीम घोषित

औरैया

भाजपा की सोशल मीडिया टीम घोषित

By Tejas Khabar

March 09, 2024

औरैया। भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने जिला कार्यालय तुर्कीपुर में लोकसभा चुनाव को देखते शनिवार को जिले की सोशल मीडिया टीम की घोषणा की। इसमें सौरभ राजपूत को जिला सोशल मीडिया संयोजक व अनिल,बिमल पांडेय को सहसंयोजक बनाया गया।

यह भी देखें : शिवबारात में उमड़ा सैलाब

कार्यकारिणी सदस्य में विकास पाण्डेय ,अभिषेक पोरवाल ,पूजा सक्सेना, वैभव गुप्ता,अकिंत तिवारी, गोपाल जी, अनुपम द्विवेदी, अनुराग कठेरिया ,अर्चित कुमार, बृजकान्त कुशवाहा बनाए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इन कार्यकर्ताओं का काम केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल में व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए जो एक्टिव रहें।