तेजस ख़बर

विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान मे आज से गांव गांव जुटेंगे भाजपाई : आनंद सिंह

विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान मे आज से गांव गांव जुटेंगे भाजपाई : आनंद सिंह

विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान मे आज से गांव गांव जुटेंगे भाजपाई : आनंद सिंह

औरैया। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की अधिसूचना होने तक केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ को गांव और गली तक पहुंचाएगी। पार्टी पूरे जिले में यह अभियान चलाएगी जिसकी शुरुआत सोमवार से होगी। एक वैन रोज गांव में जाकर केंद्र की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी।
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना लागू होने में दो माह से कम का समय बचा है। पार्टी ने इसे देखते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की पूरी रूपरेखा तैयार की है। 44 दिन का यह अभियान 25 जनवरी 2024 तक चलेगा। 25 जनवरी तक वैन में एलईडी स्क्रीन लगी होगी जो किसी भी गांव के प्रमुख स्थान या मोहल्ले के प्रमुख चौराहे पर खड़े होकर उस पर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बताया जाएगा।

यह भी देखें : रामधुन के सहारे गांधी जी ने लड़ी थी स्वतंत्रता की लड़ाई: कोविंद

इसके साथ ही केंद्र ने अत्यन्त गरीब और पिछड़े लोगों के लिए क्या किया, इसका भी आंकड़ों के साथ उल्लेख किया जाएगा। वैन में चल रहे लोगों के पास केंद्र की उपलब्धियों से जुड़े पत्रक भी रहेंगे। वैन के जाने के बाद लोग बताई गई उपलब्धियों को भूल न जाएं, इसके लिए उन्हें पत्रक भी बांटे जाएंगे ।वैन में एलईडी स्क्रीन लगी होगी जो किसी भी गांव के प्रमुख स्थान या मोहल्ले के प्रमुख चौराहे पर खड़े होकर उस पर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बताया जाएगा।

यह भी देखें : आगरा में ट्रकों के बीच पिसा ऑटो रिक्शा, छह की मौत

इसके साथ ही केंद्र ने अत्यन्त गरीब और पिछड़े लोगों के लिए क्या किया, इसका भी आंकड़ों के साथ बताया जाएगा। जिला प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि 44 दिन का यह अभियान चलेगा। जिसमे सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित प्रदेश, क्षेत्र, जिला एवं मंडल स्तर तक के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रो की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता,विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक रजनीश पांडेय ,पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत,प्रेम गुप्ता,राहुल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version