Home राजनीति भाजपा नेत्री सुल्ताना खान पर बीच सड़क पर हमला, गम्भीर घायल

भाजपा नेत्री सुल्ताना खान पर बीच सड़क पर हमला, गम्भीर घायल

by
भाजपा नेत्री सुल्ताना खान पर बीच सड़क पर हमला, गम्भीर घायल

भाजपा नेत्री सुल्ताना खान पर बीच सड़क पर हमला, गम्भीर घायल

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी की अल्पसंख्यक महिला प्रदेश अध्यक्ष सुल्ताना खान रविवार देर रात 11 बजे अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है की सुल्ताना खान अपने पति के साथ किसी डॉक्टर से मिलने जा रही थी उसी वक्त बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बीच सड़क उनकी कार रोककर उनपर हमला कर दिया। बदमाशों ने सुल्ताना खान के पति के साथ गाली गलौज भी की। भाजपा नेता के पति के अनुसार रविवार रात 11 बजे वे अपनी पत्नी के साथ डॉक्टर के पास मिलने जा रहे उसी समय सड़क के बीच में कुछ अज्ञात लोगो ने उनकी कार के आगे बाइक लगा दी और गालियां देने लग गए।  उसके भाजपा ने सुल्ताना के ऊपर धारदार हथियार से हमला करने लग गए।

यह भी देखें: विपक्ष ने मार्गेट अल्वा पर लगाया दाव , एनडीए के जाखड़ की राह मजबूत

हमले के बाद बाइक सवार फरार हो गए। इस हमले में सुल्ताना खान घायल हो गई हैं। पति के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकठा हुए और पुलिस को बुलाया गया. पुलिस की मदद से घायल बीजेपी नेता सुल्तान खान को नजदीक के इंदिरा गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल पहुंची पुलिस ने डॉक्टर से जाकर बात की। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद पीड़िता काफी डरी हुई हैं और स्टेटमेंट देने की हालत में नही हैं, पीड़ित के पति ने पुलिस से कहा कि वो आज अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाएंगी, पुलिस की माने तो स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराने के बाद आरोपियो पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें: एएक्सएल वर्ल्ड का कॉलिंग वाला नया स्मार्टवॉच एक्स फिट एम 57

You may also like

Leave a Comment