तेजस ख़बर

आज के ही दिन भारत से अलग हुआ था अफगानिस्तान, पहले इस देश में राशन कार्ड से मिलता था पेट्रोल

आज के ही दिन भारत से अलग हुआ था अफगानिस्तान, पहले इस देश में राशन कार्ड से मिलता था पेट्रोल

आज के ही दिन भारत से अलग हुआ था अफगानिस्तान, पहले इस देश में राशन कार्ड से मिलता था पेट्रोल

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैः

ब्रिटेन की संसद ने 1669 में बंदी प्रत्यक्षीकरण कानून पारित किया था, जिसे दुनिया का पहला मनुष्य की निजी आज़ादी का मानवाधिकार कानून माना जाता है।

वर्ष 1739 में मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ।

नेपोलियन को 1805 में इटली के राजा का ताज पहनाया गया।

लेबनान में 1926 में संविधान को अंगीकार किया गया।

यह भी देखें : अमेरिकाः टेक्सास में स्कूल में गोलीबारी, 18 बच्चों सहित 21 की मौत,हमलावर भी जवाबी कार्रवाई में ढ़ेर

ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को 1950 खत्म कर दिया गया था। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।

चार्ल्स इवान्स ने 1955 में दुनिया की तीसरे नंबर की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कंचनजंघा पर विजय प्राप्त की थी, जिसकी ऊंचाई 8585 मीटर है।

वर्ष 1969 में अपोलो कार्यक्रम: अपोलो 10 पृथ्वी पर आने वाले सभी घटकों के सफल आठ-दिवसीय परीक्षण के बाद वापस लौटा।

विलंड्रा नेशनल पार्क 1972 में ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किया गया।

अमेरिका और सोवियत संघ ने 1972 में एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल संधि पर हस्ताक्षर किए।

यह भी देखें : आज ही के दिन मंगल ग्रह पर उतरा था अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोबोट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 1999 में भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।

इंडोनेशिया के जावा में 2006 में आए भूकंप मेें 5700 से अधिक लोगों की मौत और लगभग दो लाख बेघर हुए।

पूर्वी और दक्षिणी चीन में 2008 में बाढ़ आने से 148 लोगों की मौत।

उत्तर कोरिया ने 2009 में अपने दूसरे परमाणु उपकरण का कथित तौर पर परीक्षण किया। उत्तर कोरिया ने इस परमाणु परीक्षण के बाद कई अन्य मिसाइल परीक्षण भी किए।

Exit mobile version