महाराष्ट्र में नूपुर का समर्थन करने वाले युवक पर हमला,पीटपीट कर अधमरा किया

देश

महाराष्ट्र में नूपुर का समर्थन करने वाले युवक पर हमला,पीटपीट कर अधमरा किया

By

August 07, 2022

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक युवक को बुरी तरह से पीटा गया। उस युवक पर डंडे और तलवार से हमला किया गया। उसकी इतनी पिटाई की जबतक वह बेहोश नहीं हो गया। इस घटना की वजह युवक का नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अहमदनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार प्रतिक और अमित को दो कार से आये कुछ युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया। हमलवारों के हाथ में डंडे और तलवार थी।

यह भी देखें : भारत ने विंडीज पर बनायी 3-1 की अपराजेय बढ़त

प्रतीक और युवकों के बीच कुछ कहासुनी हुई उसके बाद ही हमलावरों ने प्रतीक पर हमला कर दिया। प्रतीक के दोस्त ने हमलावारों को रुकने की कोशिश की लेकिन वो लोग नहीं माने। उन्होंने प्रतीक को इतना पीटा की वह बेहोश हो गया।बताया जा रहा है कि इस घटना के आरोपी के साथ पहले भी मार पीट की गई थी।एसपी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी देखें : अब ट्रेन में बच्चों के लिए मंगवा सकते हैं गर्म दूध