रक्षा बंधन पर यश कुमार की फिल्म 'बंधन राखी के' का होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

बॉलीवुड

रक्षा बंधन पर यश कुमार की फिल्म ‘बंधन राखी के’ का होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

By

August 20, 2021

रक्षा बंधन पर यश कुमार की फिल्म ‘बंधन राखी के’ का होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता यश कुमार स्टारर फ़िल्म ‘बंधन राखी के’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर भोजपुरी सिनेमा पर संध्‍या 7 बजे से होगा।भाई-बहन और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाने वाली भोजपुरी फ़िल्म बंधन राखी के 22 अगस्‍त को प्रदर्शित होने वाली है। आदि शक्ति इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘बंधन राखी का’ बेहद सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है।

यह भी देखें : महिला ने ससुराली जनो पर दहेज़ उत्पीड़न का लगाया आरोप

फिल्म को लेकर यश कुमार ने अपने दर्शकों से ख़ास अपील की है और कहा है कि वे इस फिल्म को अपने घरों में पूरे परिवार के साथ जरुर देखें। यश कुमार ने कहा,“यह एक ऐसी फिल्म जिस पर भोजपुरी समाज को गर्व होगा। फिल्‍म की कहानी बहन के प्रति एक भाई की जिम्‍मेवारी की संवेदनशीलता पर आधारित है। जिसमें भाई-बहनों के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा देता है, लेकिन उसे बदले में मिलता है तृस्‍कार।

यह भी देखें : ससुराल से संदिग्ध अवस्था में गायब हुई हुई विवाहिता ,मायके पक्ष ने कराई गुमशुदगी

निर्माता दुर्गा प्रसाद मजूमदार ने बताया कि हमने एक बेहतरीन फ़िल्म बनाई है। भोजपुरी सिने उद्योग पर अक्सर अश्लीलता का आरोप लगते आ रहा है ये फ़िल्म उन आरोपो को खारिज करती है। अब दर्शको का भी थोड़ा दायित्व बनता है कि हम अच्छे सिनेमा को देखे और अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करें। हमे उम्मीद है ये फ़िल्म उन तमाम दर्शको के उम्मीद पर खरा उतरेगी जो एक संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म चाहते हैं।

यह भी देखें : राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार के लिये चुने जाने पर मनीष यादव को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई

गौरतलब है कि आदि शक्ति एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फ़िल्म ‘बंधन राखी का’ के निर्देशक अजय कुमार झा हैं। फिल्म के निर्माता और कहानीकार दुर्गा प्रसाद हैं। लिरिक्स अशोक कुमार, अरबिंद तिवारी और सत्य शंकर का है, जबकि म्यूजिक दुर्गा नटराज – मधुकर आनंद का है। फिल्म में यश कुमार के साथ ऋचा दीक्षित, पूनम दुबे, मोहन सिंह, प्रिया झा, सान्या सिंह, राधे मिश्रा,राव रणविजय,भानु पांडेय,जे नीलम और मेहमान भूमिका में खुद दुर्गा प्रसाद मजूमदार नजर आएंगे।