तेजस ख़बर

धार्मिक आस्था की यमुना हो रही प्रदूषित

धार्मिक आस्था की यमुना हो रही प्रदूषित
धार्मिक आस्था की यमुना हो रही प्रदूषित

जल प्रदूषण के चलते जलीय प्रजातियां हो रही विलुप्त

औरैया । एक विचित्र पहल सेवा समिति औरैया द्वारा रविवार को प्रातः 7 बजे आवास विकास कॉलोनी, औरैया स्थित विवेकानंद पार्क में “यमुना जल संरक्षण” पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. योगेश बिश्नोई ने की, गोष्ठी में प्रमुख रूप से लगातार प्रदूषित हो रहे “यमुना जल संरक्षण” के बारे में सर्वसम्मति से विचार विमर्श किया गया, गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नमामि गंगे आदि कई बड़ी प्रमुख योजनाओं के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा नदियों की साफ सफाई व उसको निर्मल बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा हैैं।

यह भी देखें : फर्जी मुकदमे के विरोध में सांसद व विधायक को यूटा ने दिय्या ज्ञापन

जोकि नाकाफी है, औरैया शेरगढ़ घाट पर स्थित यमुना नदी में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के कई गंदे नालों का पानी अनवरत गिर रहा है, गौरतलब है कि यमुना पुल पर दोनों ओर जाली न होने के कारण घर में छोटी मोटी कहासुनी, पारिवारिक कलह एवं आर्थिक तंगी के कारण कई लोगों ने यमुना नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, हालांकि यमुना में छलांग लगाने वालों की घटनाएं भी प्रायः होती रहती हैं, जबकि लावारिस शवों, मृत जानवरों, खंडित मूर्तियों, तस्वीरों, धार्मिक ग्रंथों, पूजा सामग्री, राख आदि यमुना पुल से फेंककर लोग नदी का पानी प्रदूषित कर रहे हैं, व्यापक जल प्रदूषण के चलते जलीय प्रजातियां विलुप्त होती जा रहीं हैं, करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र यमुना का जल आज आचमन करने के योग्य भी नहीं हैं।

यह भी देखें : समाधान दिवस में नवागंतुक एस पी ने पीड़ितों की सुनी शिकायते

योग प्रशिक्षक डॉ. मिथुन मिश्रा ने गोष्ठी में बताया कि धार्मिक आस्था के चलते औरैया व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के लोग विभिन्न पर्वों पर यमुना नदी में अपनी आस्था की डुबकी लगाने आते हैं, जल प्रदूषण के कारण यमुना नदी में स्नान करने वाले लोगों को चर्म रोग व शारीरिक संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। गोष्ठी में भीमसेन सक्सेना ने कहा की नदियों में गंदे नालों को गिरने से रोकने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना होनी चाहिए ताकि नदी में गिरने वाला जल प्रदूषण रहित साफ हो, सरकार को नदियों की साफ सफाई हेतु प्रभावी कदम उठाने की जरूरत हैं।

यह भी देखें : फफूंद राम लीला में ताड़का वध,अहिल्या उद्धार लीला का मंचन

कार्यक्रम का संयोजक औरैया नगर के प्रमुख दंत विशेषज्ञ डॉ. अभयकांत अग्रवाल को बनाया गया था, गोष्ठी में प्रमुख रूप से डॉ. एस.एस. परिहार, शशि गुप्ता, डॉ.ओमवीर सिंह, बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, सभासद छैया त्रिपाठी, देवमुनि पोरवाल, आदित्य कुमार, सभासद पंकज मिश्रा, संजय अग्रवाल, रामआसरे गुप्ता, गौरव मिश्रा, ज्ञान सक्सेना, मनीष अग्रवाल, निशांत विश्नोई, सतीश कुमार आदि सदस्य मौजूद रहे।

यह भी देखें : प्रधान पर आरोप अपने भाई पर किया प्राणघातक हमला

Exit mobile version