Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया औरैया में आधा दर्जन गांवों में घुसा यमुना के बाढ़ का पानी

औरैया में आधा दर्जन गांवों में घुसा यमुना के बाढ़ का पानी

by
औरैया में आधा दर्जन गांवों में घुसा यमुना के बाढ़ का पानी

औरैया में आधा दर्जन गांवों में घुसा यमुना के बाढ़ का पानी

औरैया। राजस्थान के कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद औरैया जिले में यमुना नदी में आये बाढ़ के पानी से अजीतमल क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों बुरी तरह से प्रभावित हो गये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यमुना नदी के किनारे बसे गांव सिकरोड़ी में लोगो के घरों में पानी भर गया है। ऐसे में प्रशासन उनको मकान खाली कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहा है। वही गांव को जाने रास्ते पर पानी भर गया है। गांव जाने के लिये प्रशासनिक अधिकारी नाव का सहारा ले रहे है। इस गांव में बाढ़ हर वर्ष आती है लेकिन प्रशासन कोई स्थाई इंतजाम नही कर पा रहा है। गांव में बाढ़ से हालत बेकाबू हो गये है।

यह भी देखें : जामिया समदिया में लगे चिकित्सा शिविर में 200 बच्चों की हुई जांच

अजीतमल क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गुरूवार को उप जिला अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह व तहसील दार हरिश्चंद्र , ग्राम विकास अधिकारी अतुल मिश्रा और शिवम सविता यमुना नदी किनारे बसे गांव सिकरोड़ी पहुंचे। वही उन्होंने नदी के किनारे घर बना कर कह रहे लोगों को अपने अपने मकान खाली कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सभी को गांव से एक किलोमीटर दूर हनुमान गढ़ी के पास अस्थाई तंबू लगाकर बसा दिया गया है। गांव जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।

यह भी देखें : सुरक्षा गार्ड के साथ हुई लूट का हुआ खुलाशा

प्रशासनिक अधिकारी नाव का सहारा लेकर गांव पहुंच रहे है। और गांव के लोगो को सुरक्षित बाहर निकाल रहे है। साथ ही उनको सब्जी और राशन मुहैया करा रहे है। इटावा जिले की सीमा पर यमुना और चंबल नदी के संगम पर बने भारेश्वर मंदिर की सीढ़ियों तक यमुना नदी का पानी पहुँच गया। आस्था के केंद्र भारेश्वर मंदिर की सीढ़ियों तक पानी पंहुचने के बाद श्रद्धालुओं के लिये मंदिर पूरी तरह से बन्द हो गया। मंदिर जाने वाले रास्ते पर पानी भरने से आस – पास के गांव चकरपुरा , अमदापुर भी बुरी तरह प्रभाबित हुए हैं।

यह भी देखें : जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

You may also like

2 comments

Leave a Comment