Home विश्व आज के ही दिन जनता के राष्ट्रपति भारत रत्न अब्दुल कलाम का हुआ था निधन

आज के ही दिन जनता के राष्ट्रपति भारत रत्न अब्दुल कलाम का हुआ था निधन

by
आज के ही दिन जनता के राष्ट्रपति भारत रत्न अब्दुल कलाम का हुआ था निधन
आज के ही दिन जनता के राष्ट्रपति भारत रत्न अब्दुल कलाम का हुआ था निधन

इतिहास में 27 जुलाई

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

2015- भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का शिलांग में निधन।उनका पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुलअब्दीन अब्दुल कलाम था, उन्हें मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है। भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। वे भारत के जाने माने वैज्ञानिक और अभियंता के रूप में विख्यात थे।

1713 – रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1789 – पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना हुई।
1836 – दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना।
1862 – अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान से 40 हजार लोगों की मौत।
1888 – फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
1889 – इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।

यह भी देखें : कारगिल विजय दिवस: वीरता, शहादत और शौर्य का प्रतिमान है आज का दिन

1897 – बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किए गए।
1913- आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का जन्म।
1922 – ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन।
1935 – चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़, दो लाख लोगों की मौत।
1940- भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म।
1962 – अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी जेल में बंद।
1982 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा।

यह भी देखें : आज के ही दिन भारत में निर्वाचित हुए थे आधा दर्जन राष्ट्रपति, देश में पहली बार कलकत्ता में हुई थी नौका रेस

1994 – निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
1996 – ओलंपिक खेल अमरीका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में आयोजित किए गए।
1987 – खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा।
2002 – उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 लोगों की मौत।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये.
2006 – रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
2007 – आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।

यह भी देखें : इमरान खान का बेसुरा राग, कश्मीरियों को मिले देश चुनने की छूट

You may also like

Leave a Comment