तेजस ख़बर

संदिधावस्था में महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला , परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संदिधावस्था में महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला , परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
संदिधावस्था में महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला , परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

औरैया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर पश्चिमी नई बस्ती में बीती रात एक महिला का फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव पाया गया। सूचना पर मृतिका के पिता एवं कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। इसके साथ ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटना का जायजा लिया। मृतिका के पिता ने एक भाजपा नेता पर जायदाद हड़पने की नीयत से हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय मृतका का पति घर पर नहीं था।

यह भी देखें : संदिग्ध हालात में युवक की मौत

मोहला सत्तेश्वर पश्चिमी नवीन बस्ती निवासी सपना 25 वर्ष पत्नी राममूरत मंगलवार की शाम अपने मायके ग्राम भियांपुर थाना दिबियापुर निवासी अपने पिता उमारमण के घर से अपनी बहन आराधना 18 वर्ष तथा बहनोई जाहरवीर 21 वर्ष निवासीगण ग्राम भंसरा थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात के साथ अपने घर पर आई हुई थी।

शाम के समय खाना खाने के बाद उसकी बहन व बहनोई तथा मृतिका की करीब 3 वर्षीय पुत्री पायल के साथ मकान की छत पर रात्रि विश्राम करने चले गये। बताते है कि उसी समय रात्रि करीब 11 बजे कुछ अज्ञात लोग घर में प्रवेश कर गये। घर के बरामदे में सोती हुई सपना को उन लोगों ने दबोच लिया। ऐसा प्रतीत होता है कि हमलाबरों ने उसका मुंह दबा लिया होगा जिससे वह चिल्ला नहीं सकी।

यह भी देखें : एचटी लाइन का तार गिरने से युवक झुलसा

महिला के चेहरे व शरीर पर चोटों के निशान बताये जाते है। इसके साथ ही महिला हमलावरों के साथ जूझती भी रही क्योंकि महिला की टूटी हुई चूड़ियां घर के आंगन व बरामदे में पड़ी हुई थी। हमलाबरो ने महिला की हत्या कर शव को कमरे के अंदर पंखे में साड़ी के माध्यम से फांसी के फंदे पर लटका दिया। मृतका के उपरोक्त बहिन और बहनोई ने जानकारी देते हुए बताया कि जब रात के समय वह मकान की छत पर सो रहे थे , उसी समय मृतिका की पुत्री पायल ने पीने के लिए पानी मांगा। जिस पर वह नीचे उतर आये , और देखा कि सपना कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर झूल रही है।

यह भी देखें : सन्दिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फाँसी लगाकर जान दी

इसके अलावा कुछ लोगों को घर के अंदर से निकलता हुआ देखा। यह देखकर उन लोगों ने साड़ी को काटकर मृतिका को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। इसके साथ ही बहिन आराधना ने दूरभाष के माध्यम से भियांपुर निवासी अपने पिता उमारमण को घटना की जानकारी दी। उमारमण ने इस आशय की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर बुधवार की सुबह कोतवाली के उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव व हल्का इंचार्ज सुधीर भारद्वाज तथा महिला पुलिस वह फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई।

जहां पर उन्होंने घटना का जायजा लिया। इसके साथ ही घटना स्थल पर मौजूद मृतिका के पिता व बहिन- बहनोई से भी जानकारी हासिल की। मतिका के पिता उमारमण ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि औरैया निवासी एक भाजपा नेता जायदाद हड़पने की नीयत से उसकी बेटी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे चुका है।

जिसका मुकदमा भी दलित एक्ट के तहत पंजीकृत कराया गया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का पति राममूरत मेहनत मजदूरी करता है। वर्तमान में वह एक ट्रक पर हेल्परी कर रहा है। जिसके चलते वह इंदौर मध्य प्रदेश गया हुआ है। उमारमण व राममूरत की नानी निराश्रित सावित्री देवी ने बताया कि उसकी समधिन/बेटी केशकली की भी गत 25 जुलाई 2016 को हत्या कर शव गायब किया जा चुका है। इस आशय का मुकदमा केशकली के पति राम प्रकाश ने कोतवाली में पंजीकृत कराया था। राम प्रकाश भी घर छोड़कर एक मुस्लिम महिला के साथ कहीं चला गया है।

वह घर पर नहीं आता है। मोहाल वालों ने बताया कि उपरोक्त भाजपा नेता मृतिका सपना को मारने पीटने के लिए घर पर भी आ चुका है। पुलिस ने मृतिका का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचौली भेज दिया। महिला की मौत से मृतिका की बुआ सरला देवी व नानी सावित्री देवी का रो – रोकर बुरा हाल था।

उपरोक्त संबंध में जानकारी लेने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी मामले की उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद हकीकत सामने आ सकेगी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version