Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया नहर में उतराता मिला महिला का शव

नहर में उतराता मिला महिला का शव

by
नहर में उतराता मिला महिला का शव

नहर में उतराता मिला महिला का शव

औरैया। भड़ारीपुर गांव समीप भोगनीपुर नहर प्रखंड में शनिवार की दोपहर एक महिला का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। पुल से निकल रहे राहगीरों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। पहुंचे सिपाहियों ने शव बाहर निकलवाते हुए शिनाख्त के प्रयास किए। सदर कोतवाली के गांव भड़ारीपुर में शनिवार की दोपहर नहर पुल से होकर जा रहे कुछ राहगीरों की नजर महिला के उतराते शव पर पड़ी। जिसे देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

यह भी देखें : परिवार नियोजन की अलख जगाने को होंगे सास-बेटा-बहू सम्मेलन

लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची। किनारे पर जमे कूड़े में शव फंसा था। जिसे निकालने में सिपाहियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इंडियन आयल चौकी इंचार्ज ब्रजेश भार्गव ने बताया कि महिला की उम्र तकरीबन 36 वर्ष प्रतीत हो रही है। आधा से ज्यादा शरीर गल चुका है। शिनाख्त होने तक शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। इटावा पुलिस को भी सूचना दी गई है।

You may also like

1 comment

Leave a Comment