तेजस ख़बर

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, गला घोट कर लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, गला घोट कर लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, गला घोट कर लगाया हत्या का आरोप

औरैया। जनपद जालौन थाना कुठौद क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर निवासी एक महिला सोमवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। ससुरालजनो ने महिला का शव फांसी के फंदे से नीचे उतरा और आनन-फानन औरैया सरकारी अस्पताल ले आये, जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रोते बिलखते महिला के मायके वाले भी पहुंच गये। अस्पताल में मायके वालों ने महिला की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। घटना की प्राथमिक सूचना अस्पताल द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गयी। इससे पूर्व हत्या का आरोप लगाते ही ससुरालीजन महिला का शव अस्पताल में छोड़कर भाग गये। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से मायके वालों में कोहराम मचा हुआ था।

यह भी देखें : विश्वकर्मा योजना से निखरेगा शिल्पकारों का हुनर: अविनाश सिंह चौहान

जनपद कन्नौज थाना तिर्वा क्षेत्र के ग्राम अमित पुरवा निवासी मृतिका के मौसेरे भाई मानसिंह व अरविंद ने अस्पताल में बताया कि अनुष्का 26 वर्ष पुत्री स्वर्गीय श्यामले ने अनुष्का की शादी जनपद जालौन थाना कुठौंद क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर निवासी अमित कुमार पुत्र राजकुमार के साथ करीब 7 वर्ष पूर्व की थी। अनुष्का के पिता का निधन पहले ही हो चुका है तथा मां जानकी साधु सन्यासी हो गई है जो इस समय घर पर नहीं हैं। वह तीर्थ यात्रा पर गई हुई है। बताया कि अनुष्का की दो बहने कुंती व राजबेटी बड़ी व विवाहित है। उपरोक्त बहनों के कोई भाई नहीं है। इस कारण से उन्होंने अनुष्का का पालन पोषण भी किया है। बेटियों के पिता ने तीन बेटियों के नाम 1-1 बीघा खेती नाम कर दी थी। अनुष्का की दो बेटियां सुरभि 5 वर्ष व इच्छा 3 वर्ष की है। आगे कहा की महिला का पति अमित अनुष्का से खेती बेंच कर रुपए लाने का दबाव बना रहा था।

यह भी देखें : आईआईटी छात्रा के गुनाहगारों को मिले कठोर सजा: अभविप

ऐसा नहीं करने पर ससुरालीजनो ने अनुष्का की गला घोट कर हत्या कर दी और शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। जबकि मृतिका अनुष्का के पति अमित ने बताया की उसका पत्नी से कोई विवाद नहीं था, वह सोमवार की सुबह पत्नी से खाना बनाने की बात कह कर प्लांट पर चला गया। उसी समय उसकी पत्नी अनुष्का ने मकान की दूसरी मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर वह एवं अन्य परिजन अनुष्का को तुरंत लेकर अस्पताल आये हैं। जैसे ही मायके वालों ने गला घोटकर हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया वैसे ही मृतिका के ससुरालीजन अस्पताल में शव छोड़कर भाग गये। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया, जबकि मृतिका की बहनों एवं अन्य मायके वालों में करुण- क्रंदन गूंज रहा था।

Exit mobile version