तेजस ख़बर

कमरे में महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दी

कमरे में महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दी

कमरे में महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दी

पड़ोसियों ने देखा तब मचा कोहराम,पुलिस जांच में जुटी

औरैया। थाना एरवाकटरा के ग्राम एरवाटीकुर में एक महिला ने घर सुना देखकर फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोस में रहने वाली भांजी प्रसाद देने घर आई तो काफी देर तक दरवाजा नही खुला तो वह पड़ोस के यहां से पहुंची तो देखा शव फंदे पर झूल रहा था। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। सूचना पर परिजन भी आ गये। पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। ग्राम एरवाटीकुर निवासी नारायण फेरी लगाकर सामान बेंचने का काम करता है। 13 दिसंबर 2021 को उसकी शादी बलिया जिला निवासी अर्चना से हुई थी।

यह भी देखें : शब्दाक्षर ने किया काव्य अनुष्ठान का आयोजन

एक साल की बेटी साक्षी भी है। सोमवार की सुबह नारायण और उसका पिता फेरी लगाने चला गया। नारायण की मां बेटी के यहां कानपुर गई थी। घर सूना देखकर अर्चना ने दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोस में रहने वाली भांजी अंतुल प्रसाद देने आई तो काफी देर खटखटाने पर भी दरवाजा नही खुला। इस पर वह पड़ोस के घर से पहुंची तो देखा कमरे में पंखे से शव लटक रहा था। इस पर उसने शोर मचाया तो और लोग भी जुट गये। सूचना पर पति और ससुर भी आ गये और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सीओ अशोक कुमार पहुंचे और जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ ने बताया की महिला के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने आगे की विधिक कार्रवाई अमल के लाई जाएंगी।

Exit mobile version