यूपी पुलिस के जवानो को नहीं मिलेगी 15 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच छुट्टी

लखनऊ

यूपी पुलिस के जवानो को नहीं मिलेगी 15 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच छुट्टी

By Tejas Khabar

October 11, 2023

लखनऊ । त्योहारी मौसम में कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिये उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों और जवानो को 15 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच अवकाश लेने पर पाबंदी लगा दी गयी है। अधिकृत सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने सभी उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये हैं |

यह भी देखें : सपाइयों ने पार्टी के संरक्षक रहे व पूर्व रक्षा मंत्री/पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रथम पुण्यतिथि विभिन्न स्थानों पर मनाई

कि दुर्गा पूजा,दशहरा,दीपावली और छठ पूजा के दौरान कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिये सभी अधिकारियों और जवानो को 15 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच अवकाश न दिया जाये। इस दौरान यदि किसी कर्मचारी को अवकाश की अत्यन्त आवश्यकता होगी तो उसे उच्चाधिकारियों की अनुमति लेनी जरूरी होगी।